फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Asha workers will detect children suffering from pneumonia

Sonipat News: आशा कार्यकर्ता पता करेंगी निमोनिया ग्रसित बच्चे

Fri, 17 Nov 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 17 Nov 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Asha workers will detect children suffering from pneumonia
फोटो 35. सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल के प्रशिक्षण केंद्र में चिकित्सकों की बैठक लेते सिविल सर
सोनीपत। सिविल सर्जन डाॅ. जयकिशोर ने कहा कि शिशु मृत्यु दर कम करने के लिए निमोनिया ग्रसित बच्चों की पहचान की जाएगी। इसके लिए विभाग की ओर से आशा कार्यकर्ताओं को घर-घर भेजा जाएगा। निमोनिया नहीं तो बचपन सही का नारा देकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को जागरूक किया जाएगा। 28 फरवरी तक यह अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने जिला नागरिक अस्पताल के प्रशिक्षण केंद्र में चिकित्सकों की मासिक बैठक ली। साथ ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि 12 नवंबर से 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों में होने वाले निमोनिया को रोकने के लिए सोशल अवेयरनेस एंड एक्शन टू न्यूट्रीलाइज निमोनिया सक्सेजफुली (सांस) अभियान की शुरुआत हो चुकी है। बच्चों के बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। निमोनिया से पीड़ित बच्चों की पहचान के लिए आशा कार्यकर्ता घर-घर जाएंगी। इसके बाद संदिग्ध मिलने पर बच्चों को अस्पताल भेजकर उनका उपचार कराने में मदद कर सकेंगी।
विज्ञापन

सिविल सर्जन ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा जिले में नवंबर के तीसरे सप्ताह शुरू होगी। इसके आयोजन के लिए बेहतरीन तालमेल व एकजुटता के साथ प्रयास करने की आवश्यकता है। यात्रा में जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। जिससे पात्र लोगों को यात्रा के दौरान स्वास्थ्य योजनाओं का विशेष रूप से लाभ दिया जा सके। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. अनीता सहारण, डॉ. योगेश गोयल, डॉ. सीताराम, डॉ. नीरज यादव, डॉ. स्वराज चौधरी भी मौजूद रहे।

फोटो 35. सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल के प्रशिक्षण केंद्र में चिकित्सकों की बैठक लेते सिविल सर

फोटो 35. सोनीपत के जिला नागरिक अस्पताल के प्रशिक्षण केंद्र में चिकित्सकों की बैठक लेते सिविल सर

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed