{"_id":"6a9f2313424ee52829002769","slug":"aryaveer-dal-sector-12-branch-completes-five-years-youth-demonstrate-physical-exercises-sonipat-news-c-197-1-snp1003-160085-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: आर्यवीर दल सेक्टर-12 शाखा के पांच वर्ष पूरे, युवाओं ने किया व्यायाम का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: आर्यवीर दल सेक्टर-12 शाखा के पांच वर्ष पूरे, युवाओं ने किया व्यायाम का प्रदर्शन
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सेक्टर-12 शाखा में शारीरिक कौशल का प्रदर्शन करती युवतियां। स्रोत: संगठन
सोनीपत। आर्यवीर दल सोनीपत सेक्टर-12 शाखा के पांच वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में श्री श्याम पार्क, सेक्टर-12 में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मेयर राजीव जैन ने आर्यवीर दल की ओर से युवा निर्माण के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
विशिष्ट अतिथि वार्ड-4 के पार्षद त्रिभुवन कौशिक ने युवा पीढ़ी में बढ़ रहे दुर्व्यसनों पर चिंता जताई और युवा निर्माण के कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर चलाने पर जोर दिया। आचार्य संदीप आर्य ने बताया कि सोनीपत जिले में आर्यवीर दल की 24 शाखाएं संचालित हैं। इनमें करीब 1200 युवाओं को आसन, व्यायाम, प्राणायाम, आत्मरक्षा और नैतिक शिक्षा का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। संरक्षक भगत सिंह ने अभिभावकों से बच्चों को आर्यवीर दल से जोड़ने की अपील की।
शाखा संचालक राजा आर्य के नेतृत्व में आर्यवीरों और वीरांगनाओं ने विभिन्न व्यायामों का प्रदर्शन किया। इस दौरान जिला संचालक संदीप श्रेयार्थी, मंत्री शुभम आर्य, नगर संचालक करण आर्य, डिंपल, रामनिवास, उदय आर्य सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। प्रसाद वितरण और शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।