Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Armed miscreants entered a factory, held the gua

Sonipat News: फैक्टरी में घुसे हथियारबंद बदमाश, गार्ड को बंधक बनाकर लाखों का सामान लूटा

Sat, 07 Nov 2026 11:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Armed miscreants entered a factory, held the gua
बहादुरगढ़। सूर्या नगर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित आकाश इंटरनेशनल कंपनी में रात के समय हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने धावा बोल दिया। तीन-चार बदमाशों ने फैक्टरी में घुसकर सिक्योरिटी गार्ड रमेश कुमार के हाथ-पैर बांधकर उसे बंधक बना लिया। इसके बाद पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ट्रांसफार्मर की कॉपर क्वाइल, दो इन्वर्टर बैटरियां और अन्य सामान चोरी कर ले गए। पलड़ा गांव निवासी गार्ड राकेश की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में रमेश कुमार ने बताया कि वह पिछले छह-सात महीने से आकाश इंटरनेशनल कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहे हैं। कंपनी में कूलर बनाने का काम शुरू किया जाएगा। अभी मशीनों को शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वह छह नवंबर की रात कंपनी के मुख्य गेट के पास बने गार्ड रूम से निकलकर पीछे की तरफ गश्त करने जा रहे थे। इसी दौरान फैक्टरी के अंदर तीन-चार युवक मुंह पर कपड़ा बांधे हुए मिले। आरोपियों ने उन्हें पकड़ लिया और कंपनी के कार्यालय की पहली मंजिल पर ले जाकर हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद उन्हें कमरे में बंद कर दिया। एक युवक ने पिस्तौल दिखाकर धमकी दी कि अगर वह हिले तो जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी उन्हें कमरे में बंद करके नीचे चले गए और फैक्टरी से सामान लेकर फरार हो गए। सुबह करीब आठ बजे गार्ड बालेश्वर ड्यूटी पर पहुंचे, तो उन्होंने रमेश को बंधनमुक्त किया। इसके बाद सिक्योरिटी सुपरवाइजर राजेंद्र सिंह को सूचना दी गई। फैक्टरी में जांच करने पर ट्रांसफार्मर की कॉपर क्वाइल व अन्य सामान, दो इन्वर्टर बैटरियां, 15 से 20 फीट 15 एमएम कॉपर केबल और पाइप की चूड़ी काटने वाली थ्रेड मशीन गायब मिली।



शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ लूट, बंधक बनाने और आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज जांच की जा रही है।

-सत्यवीर सिंह, एसएचओ, थाना सेक्टर-6, बहादुरगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed