फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Apar ID will be made for 2.64 lakh students of 1302 schools

Sonipat News: 1302 स्कूलों के 2.64 लाख विद्यार्थियों की बनाई जाएगी अपार आईडी

Thu, 31 Oct 2024 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 31 Oct 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Apar ID will be made for 2.64 lakh students of 1302 schools
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसएसपीपी) की तरफ से एक देश-एक छात्र योजना को प्रभावी तरीके से लागू करने के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके तहत विद्यार्थियों की ऑटोमेटिड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री (अपार) आईडी बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए शिक्षकों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि कार्य में तेजी लाई जा सके।
जिले में स्थित 1302 स्कूलों के 2,64,299 विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाई जानी है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना एक देश-एक छात्र के तहत प्री प्राथमिक से 12वीं कक्षा तक के सभी विद्यार्थियों की 12 अंकों की यूनिक आईडी बनाई जाएगी। विद्यार्थी देश भर में किसी भी स्कूल में शिक्षा ग्रहण करेगा, उसकी आईडी वही रहेगी। इसके लिए सभी शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि वह आईडी बनाते समय बच्चे से संबंधित सभी विवरण ध्यान पूर्वक भरें। इसमें बच्चे के माता-पिता का नाम, कक्षा, पिछली कक्षा का परिणाम, बच्चे की व्यक्तिगत जानकारियां शामिल रहेंगी। बच्चा किसी भी स्कूल में दाखिला लेने के लिए जाएगा तो स्कूल एक क्लिक पर अपार आईडी के माध्यम से बच्चे से संबंधित पूरी जानकारी देख सकेंगे। इस योजना का विद्यार्थियों व स्कूलों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन


स्कूलों को जारी किए दिशानिर्देश
सीएससी पर बच्चे के नाम व अन्य त्रुटियां दूर करने की जानकारी अभिभावकों को दी जाए। अपार आईडी बनाने के लिए स्कूूल प्रशासक को यू-डाइस पोर्टल का प्रशिक्षण दिया जाए। अभिभावकों से पीटीएम में अपार आईडी बनाने के लिए सहमति पत्र लिए जाएं। अपार आईडी बनने पर बच्चे के स्कूल पहचान पत्र पर प्रिंट कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के स्कूलों में विद्यार्थी संख्या
कक्षा छात्र संख्या
प्री-प्राथमिक 11,219
1-5 1,01,670
6-8 70,324
9-10 44,840

11-12 36,246
कुल 2,64,299

वर्जन
- एक देश-एक छात्र योजना को लागू करने के लिए विद्यार्थियों की अपार आईडी बनाई जाएगी। इसे डीजी लॉकर से जोड़ा जाएगा। इसमें विद्यार्थी सभी दस्तावेज सुरक्षित रख सकेंगे। आईडी बनने पर विद्यार्थी को देश के किसी भी कोने में तलाश किया जा सकेगा। इससे ड्रॉपआउट को खत्म करने में मदद मिलेगी।-जितेंद्र छिक्कारा, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed