फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Anti Corruption Bureau team arrived to investigate the allegations against the Registrar

Sonipat News: रजिस्ट्रार पर लगे आरोपों की जांच करने पहुंची एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम

Tue, 21 Nov 2023 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 21 Nov 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Anti Corruption Bureau team arrived to investigate the allegations against the Registrar
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल के रजिस्ट्रार पर लगे आरोपों की जांच करने के लिए सोमवार को एंटी करप्शन ब्यूरो, रोहतक की टीम विश्वविद्यालय पहुंची। डीएसपी कुलबीर सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने शिकायतकर्ता और रजिस्ट्रार से पूछताछ की।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कर्मचारी आनंद राणा ने रजिस्ट्रार प्रो. सुरेश कुमार पर सरकारी पैसे का दुरुपयोग करने के आरोप लगाए थे। इसकी शिकायत हरियाणा उच्चतर शिक्षा परिषद व एंटी करप्शन ब्यूरो को देते हुए जांच की मांग की थी। शिकायत में आरोप लगाए गए थे कि रजिस्ट्रार ने विश्वविद्यालय के कल्याण पर खर्च होने वाली राशि से अपने लिए दवाएं खरीदी, विवि के विश्राम गृह में रहते हुए हजारों रुपये हाउस रेंट लिया और पेट्रोल के हजारों रुपये के फर्जी बिल तैयार कराए हैं।
विज्ञापन

कई घंटे तक अलग-अलग की पूछताछ
मामले की जांच करने के लिए एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम सोमवार सुबह ही विश्वविद्यालय पहुंची। टीम ने शिकायकर्ता और रजिस्ट्रार से अलग-अलग कई घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद विभिन्न साइटों का दौरा कर आरोपों से संबंधित जानकारी जुटाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड़बड़ी मिलने पर रोका गया था भुगतान
विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय उच्च शिक्षा अभियान के अंतर्गत विभिन्न परियोजनाओं पर काम चल रहा है। रजिस्ट्रार पर एजेंसी से पैसे की मांग करने के भी आरोप लगे हैं। यही नहीं विवि में 21 नए कक्षा कक्ष के लिए उपकरण खरीदे जाने थे। आरोप है कि रजिस्ट्रार की तरफ से एक कंपनी को लाभ पहुंचाने के लिए नियमों को ताक पर रखकर बिना खरीद आर्डर के ही 1.47 करोड़ रुपये की पेमेंट करने में जल्दबाजी दिखाई। मामला अन्य अधिकारियों के संज्ञान में आने पर इस पेमेंट का भुगतान रोका गया था।

मुरथल विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार के खिलाफ शिकायतें मिली थी, जिनकी जांच करने के लिए टीम पहुंची है। इस मामले में अभी अधिकारियों से पूछताछ की गई है। जांच पूरी होने पर ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
कुलबीर सिंह, डीएसपी, एंटी करप्शन ब्यूरो, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed