फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Annual Festival: Heena of Surya Sadan honored with Governor's Medal

वार्षिकोत्सव : सूर्य सदन की हीना को राज्यपाल पदक से किया सम्मानित

Sat, 25 Jan 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Jan 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Annual Festival: Heena of Surya Sadan honored with Governor's Medal
फोटो 25- सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर जलते रिंग से छलां
सोनीपत। राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में शुक्रवार को 52वां वार्षिकोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि के रूप में खेल मंत्री गौरव गौतम ने शिरकत की। विशिष्ट अतिथि हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के कुलपति अशोक कुमार रहे। अतिथियों का अधिकारियों ने स्वागत किया। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ घुडसवारों के स्टैंडिंग सेल्यूट से किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य एवं निदेशक मौसमी घोषाल ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा खेलों से जाना जाता है। हरियाणा का नाम आते ही दुनिया के सामने खिलाड़ियों के चित्र घूमने लगते हैं। हरियाणा मतलब खेल और खेल मतलब हरियाणा। देश के सभी राज्य हरियाणा की खेल नीति का अध्ययन कर रहे हैं। खेल मंत्री ने कहा कि उन्हें खेल स्कूल राई में आने पर गौरव की अनुभूति होती है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सैनी की नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार नशे के खिलाफ जीरो टोलेरेंस नीति अपना रही है और खेल भी नशे को खत्म करने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यालय के विकास में निरंतर योगदान देने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

हरियाणा खेल विवि के कुलपति अशोक कुमार ने कहा कि वह निकट भविष्य में 100 मेधावी खिलाड़ी व 100 मेधावी विद्यार्थियों की टीम पर काम करेंगे। प्रदेश को नए ओलंपियंन, चिकित्सक व आईआईटीएंस यहीं से मिलेंगे। खेलकूद विद्यालय ने पहले भी आर्मी अधिकारी व सिविल सर्वेंट देश व प्रदेश को दिए हैं। कार्यकारी उप प्रधानाचार्य पीके धीमान ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, शिक्षा प्रभारी. खेल अधिकारी, अभिभावक, अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


इंद्र सदन को श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए किया सम्मानित
वार्षिकोत्सव पर विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं खेल से संबंधित उत्कृष्ट प्रदर्शन किए। विद्यार्थियों ने मेरा वतन शीर्षक गीत की प्रस्तुति के साथ ही घुड़सवारी, योग, जिम्नास्टिक, बैंड व नृत्य की मनोहारी प्रस्तुति दी गई। अंत में खेल मंत्री गौरव गौतम व कुलपति अशोक कुमार ने खेल व शिक्षा के क्षेत्र में विशिष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया। मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय में श्रेष्ठ प्रदर्शन पर इंद्र सदन को सम्मानित किया गया। सदन अध्यक्षों को ट्रॉफी प्रदान की गई। राज्यपाल पदक सूर्य सदन के हिना को प्रदान किया गया। सांस्कृतिक गतिविधि की ट्रॉफी इंद्र और सूर्य सदन को संयुक्त रूप से दी गई।

फोटो 25- सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर जलते रिंग से छलां

फोटो 25- सोनीपत के राई स्थित मोतीलाल नेहरू खेलकूद विद्यालय के वार्षिकोत्सव पर जलते रिंग से छलां

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed