फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Angry attack on the youth of village Farmana

गांव फरमाणा के युवक पर रंजिशन किया हमला

Tue, 13 Sep 2022 01:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 13 Sep 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Angry attack on the youth of village Farmana
खरखौदा। गांव फरमाणा निवासी एक युवक ने रंजिशन उस पर हमला करने का आरोप लगाते हुए पांच नामजद सहित अन्य के खिलाफ शिकायत दी है। जबकि दूसरे पक्ष ने भी पिटाई का आरोप लगाया है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव फरमाणा निवासी प्रिंस का कहना है कि उसका कुछ दिन पहले ही निजामपुर माजरा निवासी राहुल के साथ झगड़ा हुआ था, लेकिन इस मामले में समझौता हो गया था। उसके बाद भी आरोपी उससे रंजिश रखे हुए था। रविवार सुबह जब वह चारा लेकर खेत से अपनी बाइक से घर जा रहा था तो बीच रास्ते में राहुल अपने साथी सुधीर, विक्की, विकास, सचिन व पांच-छह अन्य युवकों ने उसकी पिटाई कर दी। आसपास खेतों में काम कर रहे लोगों ने उसे बचाया, जिसके बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। वहीं दूसरे पक्ष से राहुल का कहना है कि वह अपनी बाइक से साथी विकास के साथ सोनीपत जा रहा था। इसी दौरान पीछे से प्रिंस, उसका पिता भोपाल व उसके ताऊ का लड़का सुमित व उसके चाचा आए और उनका रास्ता रोककर झगड़ा शुरू कर दिया। प्रिंस ने चाकू से हमला कर दिया और अन्य ने उसकी पिटाई कर दी। उसके साथी विकास ने बीच बचाव किया। जिस पर आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर चले गए। राहुल का आरोप है कि हमलावरों ने गांव में उसके माता-पिता की भी पिटाई की है। खरखौदा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed