फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ambulances Driver shall suspend if they negligence

लापरवाही की तो होंगे सस्पेंड एंबुलेंस चालक

Sat, 30 Aug 2014 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत Updated Sat, 30 Aug 2014 01:54 AM IST
विज्ञापन

अगर महिला को प्रसव पीड़ा है और सूचना मिलने के तुरंत बाद अगर एंबुलेंस चालक उसे लाने में लापरवाही या समय का पालन नहीं करता है तो उसे नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है।

विज्ञापन


यह कदम स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा उठाया गया गया है। अब किसी गर्भवती महिला को दिक्कतों का सामना नहीं करना पडे़गा और 102 नंबर पर कॉल करने के बाद घर के द्वार पर महिलाओं को मुफ्त एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध होगी।
विज्ञापन


हरियाणा के सभी सरकारी अस्पतालों में महिलाओं को प्रसव से पहले, प्रसव के दौरान और प्रसव के बाद 30 दिन तक और नवजात शिशु को एक साल तक सभी स्वास्थ्य सुविधाएं नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएमओ के मुताबिक ग्रामीण क्षेत्रों से गर्भवती महिलाओं को प्रसूति केंद्रों तक लाने के लिए नि:शुल्क 102 एंबुलेंस सेवा शुरू की गई है। इस एंबुलेंस में गर्भवती महिला को प्रसव संबंधी सभी आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है जब कोई महिला प्रसव पीड़ा से पीड़ित हो जाती है। तो आशा वर्क र एंबुलेंस को 102 नंबर पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाती है।

कई बार एंबुलेंस कर्मी इस ओर कोई ध्यान नहीं देते हुए 15 किलोमीटर के दायरे में भी 1 से डेढ़ घंटा देरी से गर्भवती महिला को लेने पहुंचते हैं। जिसकी विभाग में शिकायतें आती रहती हैं। लेकिन अब विभाग द्वारा एंबुलेंस कर्मियों को हिदायत दी जा चुकी है।


गर्भवती महिलाएं रखें ख्याल
सिविल सर्जन ने गर्भवती महिलाओं से अनुरोध किया कि वे गर्भावस्था का पता लगते ही नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में अपना पंजीकरण कराएं व नियमित रूप से हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, वजन और पेशाब की जांच कराने के साथ-साथ टिटनेस का टीका अवश्य लगवाएं।

गर्भावस्था के दौरान शरीर में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन की पूर्ति हेतु खाने की मात्रा बढ़ाएं और दूध व दूध से बने पदार्थों का सेवन जरूर करें। इस अवस्था में हरी पत्तेदार सब्जियों के अलावा ताजे, मौसमी फ लों और सब्जियों का सेवन भी भरपूर मात्रा में करें।

21 एंबुलेंस और 38 चालक
प्रदेश सरकार ने सिविल अस्पताल में मरीजाें, गर्भवती महिलाओं की सुविधाआें के लिए 21 एंबुलेंस उपलब्ध कराई गई। जिनमें से एक एंबुलेंस कंडम हो चुकी है।

सिविल अस्पताल में एंबुलेंस पर सेवा देने के लिए 38 चालकों को तैनात किया गया है। 20 एंबुलेंस होने के बावजूद भी चालक लापरवाही बरत रहे हैं। जिसको लेकर गर्भवती महिलाएं परेशान हो रही है।

मामला संज्ञान में आने पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सख्त हिदायत दी है कि यदि एंबुलेंस चालक द्वारा आगे लापरवाही बरती जाती है तो उसे तुरंत नौकरी से बाहर कर दिया जाएगा।

एंबुलेंस चालक रहेंगे कॉल सेंटर में
एंबुलेंस चालकों द्वारा बरती जाने वाली लापरवाही पर लगाम कसने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा एक योजना तैयार कर ली गई। जिसके लिए एंबुलेंस कर्मियों को निर्देश दिए गए कि वे ड्यूटी के दौरान कॉल सेंटर में अवश्य रहें।

जरूरी कॉल आने पर सभी चालक अपने कर्त्तव्य का पालन करें। यदि कोई भी चालक लापरवाही बरतता पाया जाता है तो उसे क्षमा नहीं किया जाएगा बल्कि उसे तुरंत नौकरी से बाहर निकाल दिया जाएगा। जिसका जिम्मेदार खुद होगा।


स्वास्थ्य विभाग द्वारा एंबुलेंस चालकों पर लगाम कसने में लिए योजना तैयार कर ली गई है। यदि कोई चालक आवश्यक कॉल मिलने पर गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा के दौरान लाने में लापरवाही बरतता है तो उसे तुरंत प्रभाव से नौकरी से निकाल दिया जाएगा।
डॉ. जेएस पूनिया, सिविल सर्जन, सिविल अस्पताल, सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed