{"_id":"67d9cbfb149a51b634013583","slug":"allegations-of-attack-on-woman-and-family-sonipat-news-c-197-1-snp1003-133859-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: महिला और परिवार पर हमले का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: महिला और परिवार पर हमले का आरोप
Wed, 19 Mar 2025 01:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 19 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। गांव मटिंडू निवासी महिला ने पड़ोसियों पर घर में घुसकर उनके साथ परिवार पर हमला करने का आरोप लगाया है। खरखौदा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सुनीता ने बताया कि होली पर्व पर उनकी तीन बेटियां भी उनके पास आई हुई थीं। शाम के समय परिवार के सभी सदस्य बैठकर बातें कर रहे थे तो पड़ोसियों ने अपने रिश्तेदारों के साथ उनके घर में घुसकर उन पर लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। कई लोगों ने शराब पी रखी थी। शोर सुनकर उनके जेठ व परिवार के अन्य सदस्य आए तो हमलावरों ने उनको भी पीटा। सुनीता का कहना है कि उन्हें पुलिस में शिकायत देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।