{"_id":"679d119e3099fc183f0fca6a","slug":"all-india-kisan-sabha-and-other-public-organizations-will-make-khatkar-toll-plaza-free-tomorrow-sonipat-news-c-199-1-jnd1002-129295-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अखिल भारतीय किसान सभा और अन्य जन संगठन कल खटकड़ टोल प्लाजा फ्री करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अखिल भारतीय किसान सभा और अन्य जन संगठन कल खटकड़ टोल प्लाजा फ्री करेंगे
Fri, 31 Jan 2025 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 31 Jan 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
नरवाना। लघु सचिवालय परिसर कार्यालय में संयुक्त किसान मोर्चे का धरना शुक्रवार को अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के राज्य अध्यक्ष मास्टर बलबीर सिंह के नेतृत्व में जारी रहा। मास्टर बलबीर सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय किसान सभा और अन्य जन संगठनों ने फैसला किया है कि खटकड़ टोल प्लाजा के प्रबंधकों की तानाशाही और राहगीरों से दुर्व्यवहार और टोल के कुप्रबंधन के विरोध में दो फरवरी को 11 बजे सुबह से दोपहर बाद चार बजे तक टोल फ्री किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि इस फैसले को लागू करने के लिए किसान साथियों की ड्यूटियां लगाई गईं कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों इस कार्यक्रम में शामिल किया जाए ताकि, राहगीरों को वह तमाम सुविधाएं प्राप्त हो सके जो टोल प्लाजा के नियमानुसार उन्हें टोल पर मिलनी चाहिए। मास्टर बलबीर ने कहा कि सेवा के बदले जो सुविधाएं देने का वादा सरकार और टोल प्रबंधकों ने किया गया था, उन सभी सेवाओं को प्राप्त करना उनका अधिकार है और वह अपना अधिकार हर कीमत पर लेकर रहेंगे। इस अवसर पर भगता राम, महेंद्र सिंह धर्मगढ़, राम सिंह चहल, रामधारी, बलदेव सिंह, सूरजन, मांगेराम, सतबीर खरल, शीशपाल गुलाडी, जोधाराम व राजेश ढाकल भी मौजूद रहे।