फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   After two years, the recession will go away, there will be a boom in the bullion market

दो साल बाद अब दूर होगी मंदी, सर्राफा बाजार में आएगा उछाल

Sat, 01 Oct 2022 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
After two years, the recession will go away, there will be a boom in the bullion market
सोनीपत। त्योहारी सीजन की शुरुआत हो चुकी है। सर्राफा बाजार में भीड़ बढ़ने लगी है। जिससे कोरोना काल से ठप पड़े सर्राफा व्यापार में अच्छे कारोबार की उम्मीद जगी है। त्योहारी गतिविधियों को देखते हुए बाजार एक बार फिर से गुलजार हो रहा है। नवरात्र, दशहरा और दीपावली से पहले लोग खरीदारी में दिलचस्पी दिखाने लगे हैं। जिसे देखते हुए सर्राफा व्यापारियों ने भी पहले से पूरी तैयारी कर ली है। कारोबारियों को धनतेरस और दीपावली तक इसमें उछाल की उम्मीद है।
विज्ञापन

सर्राफा कारोबारियों की मानें तो सोने-चांदी के भाव में तुलनात्मक गिरावट के कारण लोग शादी-विवाह के लिए पहले ही आभूषण बुक कर रहे हैं। कोरोना काल के बाद से बाजार में मंदी छाई हुई थी। गत वर्ष भी त्योहारी सीजन पर आशानुरूप कारोबार नहीं हुआ था। हालांकि इस बार नवरात्र शुरू होने के साथ ही बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ी है। इस बार सोने और चांदी के सिक्कों के अलावा 22 कैरेट आभूषणों की मांग अधिक है। त्योहार के कारण लोग एडवांस बुकिंग कर रहे हैं। उम्मीद है कि यह सीजन कारोबारियों के लिए सुखद होगा। सर्राफा बाजार में इस बार हॉलमार्क चांदी की हल्के वजन की श्रीगणेश-लक्ष्मी मूर्तियां व दीपक धनतेरस के लिए खास हैं। वजन व साइज के अनुसार दीपमाला, सजावट के लिए हाथी, कलश और ढेरों गिफ्ट आइटम हैं। इसके अलावा हैवी पायल, ब्रेसलेट, बाजूबंद, हार सेट, चूड़ियां, डिजाइनर बालियां और झुमकी सहित अन्य गहने महिलाओं को खूब पसंद आएंगे।
विज्ञापन

----
कोरोना काल के बाद से स्थिति खराब हो गई थी। गत वर्ष स्थिति में कुछ सुधार हुआ था। इस बार 4 से 5 गुणा अधिक बिक्री बढ़ी है। नवरात्र के साथ ही बाजार में भीड़ बढ़ी है। चांदी के सिक्कों की ज्यादा बिक्री हो रही है। सोने के सिक्के व अन्य आभूषण भी बुक करा रहे हैं। 22 कैरेट सोने के आभूषणों की मांग अधिक है।- बसंत जैन, जैनसन्स ज्वेलर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

--
दो साल बाद मंदी से टूटने की उम्मीद बंधी है। नवरात्र के साथ ही शुरू हुए त्योहारी सीजन में बाजार में ग्राहकों की संख्या करीब 20 से 30 फीसदी तक बढ़ी है। ग्राहक बढ़ने के साथ ही इस बार अच्छा व्यापार होने की उम्मीद है। ग्राहकों की डिमांड के अनुसार ही बाजार भी पूरी तरह तैयार है।-गौरव जैन, हन्नी ज्वेलर्स
--
त्योहारी सीजन पर बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने लगी है। गत वर्ष के मुकाबले इस बार सोने-चांदी के सिक्कों की मांग बढ़ी है। हालांकि चांदी के सिक्कों की मांग अधिक रहती है। सोने के दाम अधिक होने के चलते इसकी बिक्री कम है। फिर भी गत वर्ष के मुकाबले बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।- रजत जैन, मधु ज्वेलर्स

--
कोरोना ने आम आदमी से लेकर व्यापारी वर्ग तक को आर्थिक रूप से कमजोर कर दिया था। गत वर्ष भी त्योहारी सीजन पर आशानुरूप व्यापार नहीं हुआ था, लेकिन इस बार बाजार में ग्राहकों की बढ़ती भीड़ से रौनक बढ़ी है। जिसे देखते हुए धनतेरस व दीपावली पर अच्छा कारोबार होने की उम्मीद बंधी है। -शिवम जैन, श्री शांतिनाथ ज्वेलर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed