{"_id":"69e2a31654008e8d1500497e","slug":"after-ten-years-gannaur-got-a-modern-badminton-hall-sonipat-news-c-197-1-snp1015-152593-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दस वर्ष बाद गन्नौर को मिल पाया आधुनिक बैडमिंटन हाॅल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दस वर्ष बाद गन्नौर को मिल पाया आधुनिक बैडमिंटन हाॅल
विज्ञापन
बैडमिंटन हॉल का उद्घाटन करते नपाध्यक्ष अरुण त्यागी व पार्षदगण। संवाद
विज्ञापन
गन्नौर। करीब 10 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार गन्नौर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त बैडमिंटन हॉल मिल गया है। वर्षों से अधूरी पड़ी इस परियोजना के पूरा होने के बाद शुक्रवार को नपाध्यक्ष अरुण त्यागी ने हॉल का उद्घाटन किया।
अरुण त्यागी ने पूर्व नपाध्यक्ष सतप्रकाश शर्मा व पार्षदों के साथ बैडमिंटन खेलकर हॉल का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत वर्ष 2016 में शुरू हुआ यह प्रोजेक्ट लंबे समय तक अधूरा रहा था।
बीच में ठेकेदार के काम छोड़ देने से निर्माण कार्य ठप हो गया था जिसके बाद नगरपालिका ने पुराना टेंडर रद्द कर नई एजेंसी को कार्य सौंपा। नई एजेंसी ने शेष निर्माण कार्य को पूरा किया।
विज्ञापन
नपाध्यक्ष अरुण त्यागी ने कहा कि तकनीकी कारणों के चलते यह प्रोजेक्ट लंबित था, उन्होंने इसे प्राथमिकता से लेते हुए सभी तकनीकी खामियों को दूर कर हाल का निर्माण पूरा करवाया।
तैयार हुए बैडमिंटन हॉल में खिलाड़ियों की सुविधा के लिए तीन कोर्ट बनाए गए हैं। इसके अलावा शौचालय की व्यवस्था और प्रथम तल पर दर्शक दीर्घा का निर्माण भी किया गया है जिससे प्रतियोगिताओं के दौरान दर्शकों को बैठने में सुविधा होगी। अब यह हाल आधुनिक सुविधाओं से युक्त होकर क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए उपलब्ध है। पूर्व नपाध्यक्ष सतप्रकाश शर्मा ने खुशी जताते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में तैयार की गई यह परियोजना अब सफल हो गई है।
इस अवसर पर पार्षद विकास शर्मा, पार्षद अंकित त्यागी, पार्षद सचिन कोच, पार्षद नरेश वर्मा, पार्षद शमशेर सैनी, मनोनित पार्षद मनिंदर सन्नी, पार्षद प्रतिनिधि गौरव जैन, हरविंद्र त्यागी, रोहित त्यागी, बैडमिंटन कोच वरुण आदि मौजूद रहे।