फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Advice to the officers, the government is giving money, yet the roads are not being improved

Sonipat News: अधिकारियों को नसीहत, सरकार दे रही पैसा फिर भी सड़कों का नहीं हो रहा सुधार

Fri, 26 May 2023 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 26 May 2023 12:48 AM IST
विज्ञापन
Advice to the officers, the government is giving money, yet the roads are not being improved
फोटो 07. लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ बैठक करते भाजपा नेता राजीव जैन
सोनीपत। शहर की सड़कों में हुए गड्ढों से आमजन परेशान हैं। सरकार ने सड़क निर्माण के लिए 25-25 करोड़ रुपये सभी विधानसभा क्षेत्र के लिए मंजूर किए हैं। कई माह से नागरिक बजट मिलने की बात सुन रहे हैं, लेकिन कोई राहत नहीं मिली है। गड्ढों में दोपहिया वाहन व ई-रिक्शा पलट रहे हैं। बारिश का मौसम आने वाला है और तब क्या हालात होंगे इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। यह कहना है भाजपा नेता राजीव जैन का। उन्होंने वीरवार को विश्राम गृह में लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रशांत कुमार, पंकज गौड़ समेत अन्य अधिकारियों से चर्चा में सड़कों की दशा पर चिंता जताई।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि बड़वासनी से ट्रक यूनियन फाजिलपुर तक, एटलस रोड, मिशन चौक से कालूपुर, रेलवे रोड, गीता भवन चौक, बस स्टैंड से गांधी चौक, बस अड्डा से मुरथल रोड के टेंडर हो चुके हैं। मुख्यालय से स्वीकृति मिलने के बाद वर्क ऑर्डर जारी कर दिए जाएंगे। इस पर जैन ने कहा कि इतने में तो बारिश का मौसम आ जाएगा। ऐसे में क्या हालात होंगे। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्राथमिकता के आधार पर काम शुरू होने तक गड्ढ़ों को कम से कम भर दो।
विज्ञापन

राजीव जैन ने सारंग रोड, ओल्ड डीसी रोड व आईटीआई चौक से बंदेपुर तक सड़कों की हालात के बारे में चर्चा की तो अधिकारियों ने बताया कि इन सड़कों को नगर निगम को बनवाना है, जिसमें आईटीआई चौक से सिंचाई विभाग तक सड़क बनाने के लिए 6 करोड़ रुपये का एस्टीमेट निकाय विभाग के मुख्यालय को भेजा हुआ है। भाजपा नेता ने अधिकारियों से कहा कि वर्क ऑर्डर होने के बाद सड़क का निर्माण शुरू करवाएं, बारिश का सीजन खत्म हाेने के बाद सड़कों पर फाइनल लेयर डाली जाए। इस दौरान उपमंडल अभियंता राकेश कुमार, दिलबाग मेहरा, कनिष्ठ अभियंता दीपक मेहरा भी मौजूद रहे।

फोटो 07.  लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ बैठक करते भाजपा नेता राजीव जैन

फोटो 07. लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में अधिकारियों के साथ बैठक करते भाजपा नेता राजीव जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed