{"_id":"65d77fb29004428a6b0ef4bc","slug":"administration-again-deployed-duty-magistrate-security-forces-on-standby-sonipat-news-c-197-1-snp1001-114243-2024-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रशासन ने फिर तैनात किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सुरक्षा बल मुस्तैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रशासन ने फिर तैनात किए ड्यूटी मजिस्ट्रेट, सुरक्षा बल मुस्तैद
Thu, 22 Feb 2024 10:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 22 Feb 2024 10:39 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत के कुंडली बॉर्डर पर बैरिकेड के पास से गुजरते राहगीर। संवाद
सोनीपत। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) की तरफ से दिल्ली कूच के आह्वान को दो दिन टाल दिया गया है। इसके बाद जिले में भी पुलिस और प्रशासन को राहत मिली है। हालांकि कुंडली-सिंघु बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाना जारी है। पैदल मार्ग में लोगों को कोई ढिलाई नहीं दी गई है। जिला प्रशासन ने एक बार फिर ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं।
कुंडली-सिंघु बॉर्डर को सील किए जाने के बाद नौवें दिन भी वाहन चालकों, राहगीरों, कामकाजी लोगों व विद्यार्थियों के लिए मुसीबत बरकरार रही। किसान लगातार समय बढ़ा रहे है। इससे उद्योगपतियों, व्यापारियों की सांस अटकी हुई है। लोगों को कई किलोमीटर तक पैदल मार्ग तय कर अपने गंतव्य पर पहुंचना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा समस्या बच्चों व महिलाओं को हो रही है। कुंडली बॉर्डर पर बनी सीमेंट की दीवार को पार जाना पड़ रहा है। सुरक्षा बल पैदल राहगीर महिलाओं और बच्चों की मदद कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि जब तक किसानों के मसले का कोई हल नहीं निकलता और किसान नहीं लौटते, तब तक कुंडली बॉर्डर की किलेबंदी जारी रहेगी।
चार अन्य ड्यूटी मजिस्ट्रेट किए नियुक्त
किसान आंदोलन को लेकर शांति, कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिलाधीश डॉ. मनोज कुमार ने चार अन्य ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए हैं। इस दौरान सभी ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस अधिकारियों की भी ड्यूटी लगाई गई है। जिलाधीश ने संशोधित आदेशों में गन्नौर फ्लाईओवर के पहले बिंदु और पर्यवेक्षण क्षेत्र में एचएसआईआईडीसी कुंडली के प्रबंधक सुरेंद्र जागलान को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाकर उनके साथ एसीपी मुरथल संदीप धनखड़ की ड्यूटी लगाई है। थाना क्षेत्र गन्नौर में एचएसआईआईडीसी बड़ी के प्रबंधक तरूण कुमार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट लगाया है। इनके साथ गन्नौर थाना प्रबंधक मनोज कुमार, शहर थाना सोनीपत क्षेत्र में नगर निगम सोनीपत के सहायक उपमंडल अभियंता अभिषेक को ड्यूटी मजिस्ट्रेट और उनके साथ थाना शहर प्रभारी देवेंद्र को लगाया है। संपूर्ण जिला के लिए सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता (विजिलेंस) अजय खरब को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है। इनके साथ सहायक कमांडेंट पंकज सेठी, पंचम वाहिनी सीमा सुरक्षा बल कंपनी नंबर-57 सीसी, सितारगंज उत्तराखंड की ड्यूटी लगाई गई है।