फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Action will be taken against those who employ child labour: DC

बाल मजदूरी करवाने वालों पर होगी कार्रवाई : डीसी

Sat, 20 Sep 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Sep 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken against those who employ child labour: DC
सोनीपत। लघु सचिवालय में शुक्रवार को हुई प्रायोजन और पालक देखभाल अनुमोदन समिति की बैठक में उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि बाल मजदूरी कराने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हमें प्राथमिकता के साथ जरूरतमंद बच्चों के कल्याण के लिए कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि जिले में पात्र परिवारों व बच्चों की नियमित समीक्षा की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं का लाभ समय पर उन तक पहुंचे। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाल मजदूरी की रोकथाम के लिए समय-समय पर जांच की जाए।
विज्ञापन

ढाबों, दुकानों व अन्य संस्थानों में जांच की जाए कि कहीं कोई बाल मजदूरी तो नहीं करवा रहा है। अगर कही इस प्रकार को कोई केस मिले तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कई मामलों में नाबालिग को शादी का झांसा देकर यहां लाया जाता है, उनसे औद्योगिक मजदूरी करवाई जाती है। ऐसे मामलों की गहनता से जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, सहायक पुलिस आयुक्त निधि नैन, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी प्रवीण कुमारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रितू गिल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed