फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Action taken against 31 people for disobeying the rules of Grape-4, challan issued up to Rs 500

Sonipat News: ग्रैप-4 के नियमों की अवहेलना पर 31 लोगों पर कार्रवाई, 500 रुपये तक काटा चालान

Sat, 23 Nov 2024 05:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 Nov 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
Action taken against 31 people for disobeying the rules of Grape-4, challan issued up to Rs 500
फोटो 13- सोनीपत के गोहाना में ग्रैप-4 के नियमों की अवहेलना पर रेहड़ी चालक का चालान काटता नगर पर
गोहाना। ग्रैप-4 के नियमों का सख्ती से पालन करवाने के लिए नगर परिषद की टीम शहरभर में निगरानी रखे हुए हैं। नगर परिषद ने शुक्रवार को ग्रैप-4 के नियमों की अवहेलना करने वाले 31 लोगों पर कार्रवाई की है। प्रदूषण बढ़ा रहे दुकानदार व रेहड़ी चालकों का 200 से 500 रुपये तक चालान काटकर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। दोबारा लापरवाही बरतने पर उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बढ़ रहे प्रदूषण को लेकर सरकार की ओर से ग्रैप-4 लागू किया गया है। प्रशासन व विभिन्न विभाग लोगों को प्रदूषण कम करने के लिए जागरूक कर रहे हैं। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए नगर परिषद ने टीमों का गठन भी किया है। यह टीमें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में निगरानी रख लोगों में प्रदूषण न फैलाने की अलख जगा रही हैं।
विज्ञापन

शहर में चल रहे सात निर्माण कार्यों को रुकवाया
नगर परिषद की टीम ने शुक्रवार को शहर में विभिन्न जगह चल रहे सात निर्माण कार्यों को रुकवाया है। साथ ही उन पर जुर्माना भी किया गया है। नप की टीम ने मकान मालिकों को चेताया कि यदि वह काम को बिना मंजूरी दोबारा शुरू करेंगे तो उन पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषण बढ़ने के कारण सरकार की ओर से ग्रैप-4 लागू किया गया है। सरकार के निर्देशों पर लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। नियमों के प्रति लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- निशा शर्मा, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed