फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Action should be taken against the officers responsible for the suicide of ADGP

Sonipat News: एडीजीपी की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर हो कार्रवाई

Tue, 14 Oct 2025 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 14 Oct 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Action should be taken against the officers responsible for the suicide of ADGP
फोटो : 36: एडीजीपी वाई. पूरन कुमार मामले में मूलनिवासी संघ का रोष प्रदर्शनएसडीएम को ज्ञापन
गन्नौर। एडीजीपी वाई पूरण कुमार के मामले में न्याय की मांग को लेकर मूलनिवासी संघ जिला इकाई ने रविवार को प्रदर्शन किया। प्रदेश कार्यालय सचिव अभिरंजन के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम गन्नौर के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

संघ की पीपल्स लीगल सेल की सदस्य पूनम ने कहा कि घटना दर्शाती है कि आज भी समाज में जातिवादी सोच हावी है। वरिष्ठ कार्यकर्ता आरके चोपड़ा ने बताया कि चंडीगढ़ में आयोजित महापंचायत में सरकार को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी और फिर राष्ट्रीय स्तर तक फैलाया जाएगा।
विज्ञापन

पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के प्रदेश मीडिया प्रभारी ओम सिंह टांक ने कहा कि जातिवादी मानसिकता के कारण अनुसूचित जातियों और पिछड़े वर्गों के साथ अन्याय हो रहा है। बीएसपी नेता जितेंद्र रंगा ने मांग की कि सभी आरोपी अधिकारियों पर एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर मंजू बाला, एडवोकेट हिमांशु, धर्मबीर सौदा, गुरजीत सिंह, प्रेम प्रकाश, महेंद्र सिंह सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed