{"_id":"64f78358ea69291322072c85","slug":"accused-with-reward-for-murder-of-young-man-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1002-5577-2023-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: युवक की हत्या का इनामी आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: युवक की हत्या का इनामी आरोपी गिरफ्तार
Wed, 06 Sep 2023 01:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 06 Sep 2023 01:06 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांव बख्तावरपुर में युवक की धारदार हथियार से हत्या करने व उसकी मां को घायल करने के मामले में पांच-पांच हजार रुपये के इनामी दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव करेवड़ी निवासी अक्षय और बख्तावरपुर निवासी सुरेंद्र हैं। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर नौ दिन के रिमांड पर लिया है।
गांव बख्तावरपुर निवासी नीरज ने 29 जनवरी को पुलिस को बताया था कि गांव के पंकज, उसके भाई प्रवेश, उनकी मां सुषमा, उनके परिवार के परीक्षित, उसकी मां सरोज और पिता सुरेंद्र, बलजीत और उनकी पत्नी मुकेश व चार-पांच अन्य ने घर में घुसकर उसके भाई धीरज की हत्या कर दी थी। उन्होंने उनकी मां को भी घायल कर दिया था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर कर बलजीत, सुरेंद्र, परीक्षित, जितेंद्र, प्रवेश को गिरफ्तार कर लिया था। अब मामले में पुलिस ने अक्षय और सुरेंद्र को गिरफ्तार किया है। दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।