फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   accused prize crook arrested in murder case

हत्या के मामले में आरोपी इनामी बदमाश गिरफ्तार

Mon, 22 Nov 2021 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
accused prize crook arrested in murder case
बड़ी थाना पुलिस की गिरफ्त में आरोपी पवन। संवाद - फोटो : Sonipat
गन्नौर। बड़ी थाना पुलिस ने हत्या व हत्या प्रयास की घटना में संलिप्त पांच हजार रुपये के इनामी बदमाश गिरफ्तार किया है। आरोपी पवन उर्फ सोनू गांव पिपली खेड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि 19 फरवरी को पिपली खेड़ा निवासी अरूण ने शिकायत दी थी कि गांव के ही पवन उर्फ सोनू ने उसके पिता रोहताश की गोली मारकर हत्या कर दी है। पुलिस ने आरोपी पवन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। जिसके बाद से आरोपी पवन फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा आरोपी पवन पर पांच हजार रुपये का इनाम भी रखा गया था। पुलिस ने आरोपी पवन उर्फ सोनू को पानीपत के गांव पट्टी कल्याणा से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पूछताछ करने पर आरोपी पवन ने बताया कि पैसों के लेनदेन को लेकर इस घटना को अंजाम दिया था। आरोपी ने 5 नवंबर को अपने चाचा कृष्ण नंबरदार पर भी हमला कर दिया था। आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed