फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of stealing bus batteries arrested

Sonipat News: बसों की बैटरियां चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 27 Nov 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 27 Nov 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
Accused of stealing bus batteries arrested
सोनीपत। सहकारी समिति की बसों की बैटरियां चोरी करने के आरोपी को सेक्टर-27 थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी बैंयापुर निवासी शहजाद है। उसके पास से चोरी की गई तीन बैटरियां व वारदात में इस्तेमाल किए गए ऑटो को बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। श्याम नगर निवासी सुशील ने 24 नवंबर को सेक्टर-27 थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी बस गोहाना से सोनीपत चलती है। गांव सिलाना निवासी जितेंद्र की बस रोहतक से सोनीपत चलती है। उनकी बसें रात को उमा फिलिंग स्टेशन सेक्टर 12-13 पर खड़ी होती है। रविवार सुबह जब वह अपनी बसों को रूट पर ले जाने के लिए पहुंचे तो उन्होंने देखा कि बसों की बैटरी चोरी हो गई है। जब फिलिंग स्टेशन पर सीसीटीवी फुटेज देखी तो पता लगा कि रात 11:29 बजे ऑटो में दो युवक बैटरी ले जाते दिखाई दिए थे। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शहजाद को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed