फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of playing with the interests of students

Sonipat News: विद्यार्थियों के हितों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप

Mon, 07 Oct 2024 06:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 07 Oct 2024 06:50 PM IST
विज्ञापन
Accused of playing with the interests of students
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल की शिक्षक यूनियन डीक्रूटा ने विश्वविद्यालय प्रशासन पर विद्यार्थियों के हितों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। डीक्रूटा का कहना है कि विवि में बीटेक प्रथम वर्ष का पाठ्यक्रम एआईसीटीई व यूजीसी के नियमानुसार नहीं है। इससे विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। डीक्रूटा ने विवि प्रशासन से मांग की है कि एआईसीटीई के नियमानुसार और एक्जिस्टिंग पाठ्यक्रम के अनुसार कक्षाएं शुरू की जाएं।
विज्ञापन

विवि में सोमवार को डीक्रूटा की जरनल बॉडी की आपातकालीन बैठक बुलाई। इसमें कुलपति पर विद्यार्थियों के हितों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया गया। लंबे समय से पानी, पुस्तकालय, लिफ्ट, पदोन्नति सहित अन्य मांगे लंबित हैं। कुलपति की अनदेखी से विद्यार्थियों का नुकसान हो रहा है। डीक्रूटा प्रधान डाॅ. अजय कुमार ने कहा कि पहले कई सप्ताह तक बीटेक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की कक्षाएं स्थगित करके रखी। अब खुद पाठ्यक्रम बनवाकर जबरदस्ती लागू करवाना चाहते हैं। जो पाठ्यक्रम दिया है वह एआईसीटीई व यूजीसी के नियमानुसार नहीं है। कुलपति चार वर्षीय पाठ्यक्रम में नई शिक्षा नीति को लागू करना चाहते हैं। विवि एक्ट के अनुसार किसी पाठ्यक्रम में बदलाव किया जाता है तो विद्यार्थियों, पूर्व विद्यार्थियों, अभिभावकों व नियोक्ता से फीड बैक लिया जाता है। विभागों की बोर्ड ऑफ स्टडी व फैकल्टी की तरफ से प्रस्ताव पास किया जाता है। जिसे एकेडमिक काउंसिल में पास किया जाता है। जबकि बीटेक प्रथम वर्ष का पाठ्यक्रम इन नियमों के अनुसार नहीं है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों का न टाइम टेबल है, न पाठयक्रम का पता। विद्यार्थियों के हित के लिए कुलपति मिलने तक का समय नहीं दे रहे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हितों के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने विवि प्रशासन को मंगलवार सुबह 11 बजे तक का अल्टीमेटम दिया है। एआईसीटीई के नियमानुसार व एक्जिस्टिंग पाठ्यक्रम के अनुसार बीटेक प्रथम वर्ष की कक्षाएं शुरू कराई जाएं, अन्यथा डीक्रूटा कठोर निर्णय लेने पर मजबूर होगा। इस दौरान प्रो.अनिल खुराना, प्रो. अवधेश शर्मा, प्रो. प्रियंका, डॉ.अनिल यादव, डॉ.ममता भगत व डाॅ. धमेंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed