फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of cheating woman of Rs 1.06 crore on the pretext of winning lottery arrested

लॉटरी निकलने का झांसा दे महिला से 1.06 करोड़ रुपये ठगने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Jul 2021 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating woman of Rs 1.06 crore on the pretext of winning lottery arrested
महिला से लॉटरी निकलने के नाम पर ठगी करने का आरोपी सीआईए टीम के साथ। - फोटो : Sonipat
शहर के सेक्टर-15 में रहने वाली महिला को व्हाट्सएप पर ग्लोबल अवॉर्ड 2019 के लिए चयन होने व पौने तीन करोड़ रुपये की लॉटरी निकलने का झांसा देकर 1.06 करोड़ रुपये ठगने के मामले में सीआईए की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के कानपुर स्थित चरारीलाल बंगला निवासी अखिलेश है। आरोपी को सीआईए ने अंबाला कैंट से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को आठ दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-15 की रहने वाली सरिता ने 19 सितंबर 2019 को सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया था कि 12 अगस्त को उसके मोबाइल नंबर पर मैसेज आया था कि आपकी पौने तीन करोड़ रुपये की लॉटरी लगी है। महिला को अपने बैंक खाते के बारे में जानकारी देने के लिए आरबीआई के नाम से बनाई गई ई-मेल दी गई थी। उसके बाद उन्होंने इनामी राशि लेने के लिए केनेडियन एंबेसी के डॉ. हैरी नेल्सन से संपर्क करने को कहा गया था। 14 अगस्त को उसके पास मेल आई थी कि आरबीआई में आपके नाम से अस्थायी खाता मनी ट्रांसफर के लिए खोला गया। पैसे ट्रांसफर करने व पाउंड बदलने के नाम पर उससे अलग-अलग बैंक खातों में 16 लाख 42 हजार 350 रुपये डलवाए गए थे, जिसमें 23,800 रुपये समर खां के खाते में, 86,800 रुपये कोनसम अनीता के खाते में, 4,86,750 हरेंद्र रावत के खाते में, 55 हजार रुपये हरेंद्र रावत के खाते में, 3.45 लाख रुपये धीरू मिश्रा के खाते में व पाउंड क्लीनिंग चार्ज के नाम से डेढ़ लाख रुपये मनोज विश्वकर्मा के खाते में डलवाए गए थे। 22 अगस्त को पाउल क्लेमेंट नाम का युवक आया था और खुद को यूएन ऑफिस दिल्ली का डिप्लोमेट बताकर दो सूटकेस में काला रंग लगे 3 लाख 35 पाउंड होने की बात कही थी, जिन्हें वह लेकर आया था। उसने दो नोट लेकर उन्हें साफ किया था। वह 50 पाउंड के निकले थे। वह बाकी पाउंड पैकिंग में उनके घर रखकर चला गया था। साथ ही कहा था कि इन्हें हवा भी नहीं लगने देना। उन्होंने छह पाउंड बाहर चेक कराए थे तो वे असली मिले थे। बाद में हैरी नेल्सन ने लॉटरी की राशि लेने के लिए 90 लाख से अधिक का इंतजाम करने को कहा था। महिला ने 35 लाख का लोन लेकर, एफडी तुड़वाकर व 19 लाख रुपये रिश्तेदारों से लिए थे। आरोपी उनके घर आए और 90 लाख रुपये लेकर चले गए थे। बाद में उन्होंने पाउंड की जांच की तो वह कागज मिले थे। इसके बाद डॉ. हैरी नेल्सन, अनीता शर्मा, राहुल सिन्हा, पाउल क्लेमेंट, समर खान, हरेंद्र रावत, कोनसम अनीता, धीरू मिश्रा व मनोज विश्वकर्मा को नामजद किया था। हैरी नेल्सन को कनेडियाई एंबेसी का सदस्य और अनीता शर्मा व राहुल सिन्हा को आरबीआई का कर्मी बताया गया था। मामले में पुलिस धीरू को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब मामले में मास्टरमाइंड धीरू के मामा अखिलेश को सोमवार रात अंबाला कैंट से गिरफ्तार किया है। उसे सीआईए के जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह की टीम ने दबोचा है। उसे अदालत से आठ दिन के रिमांड पर लेकर उसके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

वर्जन
महिला से 1.06 करोड़ रुपये ठगने के आरोपी को अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से पकड़ा गया है। आठ दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की गई है। उसके अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रवींद्र कुमार, सीआईए प्रभारी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed