फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of cheating by promising to invest in the company arrested

Sonipat News: कंपनी में निवेश कराने का झांसा दे ठगी करने का आरोपी गिरफ्तार

Thu, 19 Dec 2024 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 19 Dec 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Accused of cheating by promising to invest in the company arrested
कुंडली। कुंडली थाना क्षेत्र की कंपनी में निवेश करके मोटी कमाई का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। क्राइम यूनिट सेक्टर-3 की अनुसंधान टीम के उप निरीक्षक अशोक ने टीम के साथ गन्नौर के रामपुरा केडी नगर निवासी गौरव को गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर सात दिन के रिमांड पर लिया गया।
विज्ञापन

टीडीआई किंग्सबरी निवासी वेदप्रकाश ने पुलिस को 17 दिसंबर 2022 को शिकायत दी थी। उन्होंने बताया था कि कंपनी मालिक ने पहले रुपया निवेश करने वालों को मोटी धनराशि कमाई के रूप में वापस करके भरोसा जीत लिया था। उसके बाद दोबारा से अधिक राशि का निवेश कराने की बात कहकर 98 लाख रुपये हड़प लिए थे। उनका कहना था कि उनके परिचित ने जनवरी में बताया कि कंपनी को देश-विदेश से माल के भारी आर्डर मिल रहे हैं। ऐसे में वह निवेश करेंगे तो उनको भी मुनाफा होगा। वेदप्रकाश ने लाखों रुपये लगा दिए थे। जिससे उनके साथ ठगी कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed