फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused of attacking wife with sharp weapon arrested

Sonipat News: पत्नी पर धारदार हथियार से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 28 Jan 2025 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Jan 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
Accused of attacking wife with sharp weapon arrested
फोटो 21: सोनीपत के गांव बिचपड़ी में पत्नी पर हमला करने का आरोपी पुलिस की गिरफ्त में। स्रोत: पुल
गोहाना। सदर थाना पुलिस ने घरेलू कलह के चलते धारदार हथियार से पत्नी पर हमला करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी गांव बिचपड़ी निवासी टिंकू हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। पानीपत की एक महिला ने 22 जनवरी को पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्होंने अपनी बेटी पूजा की शादी वर्ष 2012 में टिंकू के साथ की थी। टिंकू शुरू से ही उनकी बेटी को परेशान करता था। इसी कलह के चलते उनकी बेटी 29 दिसंबर 2024 को किसी को बिना बताए घर से निकल गई थी। 12 जनवरी को वह घर वापस आ गई थी। उसी दिन से वह अपनी बेटी के साथ गांव बिचपड़ी में रह रही थी। इसी रंजिश में 22 जनवरी को टिंकू ने धारदार हथियार से पूजा पर हमला कर दिया था और गंभीर चोटें मारी। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब आरोपी टिंकू को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed