फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Accused arrested for demanding extortion from truck mechanic

Sonipat News: ट्रक मिस्त्री से रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Feb 2024 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 28 Feb 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for demanding extortion from truck mechanic
गन्नौर। बादशाही रोड पर दिल्ली इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल के निकट ट्रक मिस्त्री से रंगदारी मांगने के मामले में बड़ी थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव पिपलीखेड़ा निवासी नवीन उर्फ फौजी है। आरोपी को बुधवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के बेलग्राम फिलहाल गन्नौर चौक निवासी रहमत खान ने पुलिस को बताया था कि उन्होंने बादशाही रोड स्थित दिल्ली इंटरनेशनल कार्गो टर्मिनल की पार्किंग में बंगाली मिस्त्री के नाम से दुकान कर रखी है। आरोप है कि गढ़ी केसरी का जस्सा पंडित नाम का व्यक्ति उनसे तीन वर्ष से डरा धमका कर प्रति माह 25 हजार रुपये ले जाता था। जिसके बाद उन्होंने अपने बचाव के लिए गढ़ी कलां निवासी सलीम को गार्ड रख लिया था। 4 माह बाद गुमड निवासी धर्मा आकर उनसे रंगदारी मांगने लगा था। 23 फरवरी को वह अपने कमरे पर थे। इस दौरान रात को धर्मा अपने साथी फौजी को लेकर उनके कमरे पर आया और उन्हें जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि फौजी ने उससे जबरदस्ती गूगल पे के माध्यम से 50 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

बड़ी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर महेश ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नवीन उर्फ फौजी पर दिल्ली व हरियाणा के अलग-अलग थानों में लूटपाट, रंगदारी के पांच केस दर्ज हैं। पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर मामले में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed