{"_id":"6000867b8ebc3e31f40142e5","slug":"accident-in-fog-one-dead-sonipat-news-rtk590896018","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे में भिड़े कई वाहन, गोहाना में हादसे में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे में भिड़े कई वाहन, गोहाना में हादसे में एक की मौत
विज्ञापन
गोहाना में रुखी के पास हादसे में क्षतिग्रस्त दो पिकअप।
- फोटो : Sonipat
सोनीपत/गोहाना। मकर संक्रांति पर तड़के से ही छाया घना कोहरा लोगों के लिए मुसीबत बन गया। घने कोहरे के चलते दोपहर तक दृश्यता प्रभावित रही। इससे वाहन रेंगकर चलने को मजबूर हुए। तापमान कम रहने और पाला गिरने से दिनभर लोग भीषण सर्दी में ठिठुरते रहे। घने कोहरे के चलते अलग-अलग स्थानों पर कई वाहन भिड़ गए। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। गांव रुखी के पास एक किलोमीटर के दायरे में दो हादसे हुए। इसमें एक वाहन के चालक के शव को ढाई घंटे बाद पिकअप से निकाला जा सका। मौसम विभाग के अनुसार अभी तीन-चार दिन कोहरे से निजात नहीं मिल सकेगी।
बुधवार देर रात से ही वातावरण में कोहरा छा गया था। जिससे दृश्यता 10 मीटर से भी कम हो गई। इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वीरवार दोपहर तक लोगों को कोहरे ने परेशान रखा। ऐसे में कई जगह वाहन आपस में टकरा गए। घने कोहरे के कारण तापमान में गिरावट आई। दिन का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा, वहीं दोपहर में हल्की धूप निकलने के बावजूद अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह के अंत तक न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास बना रहेगा। इसके बाद तापमान में बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। सप्ताह के अंत तक आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं।
कई वाहन भी टकराए
घना कोहरा जानलेवा बन गया। राजस्थान के जयपुर जिले के गांव हरिपुरा निवासी लक्ष्मण राम ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि वह और उसके साथी पांच पिकअप गाड़ियों में राजस्थान से अमरूद लेकर यमुनानगर जा रहे थे। तीन पिकअप साथ-साथ चल रही थीं, जबकि दो करीब एक किलोमीटर आगे थीं। जब तीन पिकअप हाईवे स्थित गांव रुखी के निकट पहुंची तो उनके आगे चल रहे एक डंपर चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इससे आगे चल रही एक पिकअप डंपर से टकरा गई। हादसे में पिकअप के परखच्चे उड़ गए। इस पिकअप को जयपुर के गांव नाड़ा नुरपुर का चालक गणेश चला रहा था। उसके साथ में उत्तर प्रदेश के कैराना का रहने वाला मतीन था। पीछे चल रही दोनों पिकअप भी उसमें टकरा गई। गणेश की मौके पर मौत हो गई और मतीन गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं एक किलोमीटर आगे चल रही दो पिकअप और दो अन्य वाहन आपस में टकरा गए। दो पिकअप और एक कार हाईवे के डिवाइडर पर चढ़ गई। इन वाहनों में सवार व्यक्ति बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर बरोदा थाना की भैंसवान खुर्द चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची। पिकअप में गणेश का शव फंसा मिला। इसके बाद पुलिस ने क्रेन को मंगवा कर ढाई घंटे की मशक्कत के बाद शव को पिकअप से निकलवाया। शव को निकालने में ट्रैक्टरों की सहायता भी ली गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भिजवाया गया। मतीन को उपचार के बाद रेफर कर दिया गया। पुलिस ने डंपर चालक पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं केएमपी-केजीपी भी कई जगह वाहन आपस में भिड़ गए। हालांकि किसी को चोट नहीं लगी। वाहन चालक गंतव्य की तरफ चले गए। खरखौदा में छोटा हाथी पलट गया। मुरथल रोड पर टैंकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
विज्ञापन
ठंड से रबी की फसलों को पहुंच रहा है फायदा
कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की वजह से जनजीवन बेशक प्रभावित हो रहा, लेकिन इससे कृषि क्षेत्र को फायदा पहुंच रहा है। ठंड बढऩे से इस बार सबसे ज्यादा फायदा गेहूं की फसल को हो रहा है। किसानों का गेहूं की सिंचाई का खर्च भी कम आया है। हालांकि कोहरे से सरसों की फसल प्रतिकूल असर पड़ा है। जिले में इस बार गेहूं की फसल 1 लाख 45 हजार हेक्टेयर में बिजाई की गई है।
कोहरे में संभलकर करें सफर, एसपी ने जारी की गाइडलाइन
एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने घने कोहरे के चलते वाहन चालकों को संभलकर चलने की सलाह दी है। हादसों से बचने के लिए वाहन चालकों को गाइडलाइन का पालन करने को कहा गया है। इसके साथ ही पुलिस और यातायात पुलिस को भी सेफ्टी एडवाजरी का पालन कराने के आदेश दिए गए हैं।
यह बरतें सावधानी
- वाहनों पर अनिवार्य रूप से आगे और पीछे रिफ्लेक्टर टेप लगवाएं।
-वाहन की आगे-पीछे की लाइट, फाग लाइट और इंडीकेटर का समय-समय पर परीक्षण कराते रहें।
-कोहरे में चलते समय हेडलाइट को लो-बीम पर रखकर चलें।
-कोहरे में वाहनों के इंडीकेटर जलाकर सफर करें।
-वाहन को अपनी लेन में ही रखें, ओवरटेक करने से बचें।
-किसी भी हाल में गलत दिशा से ओवरटेक न करें।
-शराब या नशीला पदार्थ पीकर वाहन न चलाएं।
-वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल न करें।
-वाहन को धीमी गति से चलाएं, तीव्र गति जानलेवा हो सकती है।
-वाहनों को किसी हालत में सड़क पर पार्क न करें।
-वाहन चलाते समय सीट-बेल्ट या हेलमेट का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें।