{"_id":"68ae203b6adf2be92d0cb2b7","slug":"a-young-woman-and-two-women-were-cheated-of-rs-1114-lakh-sonipat-news-c-197-1-snp1003-141287-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: युवती और दो महिलाओं से 11.14 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: युवती और दो महिलाओं से 11.14 लाख की ठगी
Wed, 27 Aug 2025 02:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 27 Aug 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। साइबर अपराधियों ने एक युवती और दो महिलाओं को निशाना बनाकर उनके खातों से 11.14 लाख रुपये उड़ा लिए। अलग-अलग घटनाओं में ठगों ने टास्क पूरा करने का झांसा देकर व मोबाइल हैक कर खातों से रकम निकाल ली। पीड़ितों की शिकायत पर साइबर थाना व सिटी थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गोहाना निवासी चिंकी ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि ऑनलाइन टास्क पूरा करने पर मुनाफा कमाने का लालच देकर उनके साथ ठगी की गई है। युवती से फर्जी वेबसाइट व कागजात के आधार पर टेलीग्राम एप पर संपर्क करने के बाद 3.72 लाख रुपये खातों में डलवा लिए।
खरखौदा निवासी प्रीति ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उनका मोबाइल साइबर ठगों ने हैक कर खाते से 6.62 लाख रुपये निकाल लिए। जब तक उसे इसकी भनक लगी तब तक राशि निकाल ली गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
वहीं, तीसरे मामले में शहर थाना क्षेत्र की मंजू ने पुलिस को बताया कि उनका मोबाइल हैक कर खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए गए। मामले का पता लगने पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।