{"_id":"65bfba0699b9b340ac0c5272","slug":"a-young-man-who-installed-fastag-near-toll-plaza-was-beaten-up-video-made-viral-sonipat-news-c-197-1-snp1001-113259-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: टोल प्लाजा के पास फास्टैग लगाने वाले युवक को पीटा, वीडियो बना किया वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: टोल प्लाजा के पास फास्टैग लगाने वाले युवक को पीटा, वीडियो बना किया वायरल
Sun, 04 Feb 2024 09:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 04 Feb 2024 09:53 PM IST
विज्ञापन
(सोनीपत)राई। नेशनल हाईवे-44 स्थित भिगान टोल प्लाजा के पास फास्टैग लगाने का काम कर रहे युवक को तीन युवकों ने पीटकर घायल कर दिया। युवक को बेल्ट व लात-घूसों से पीटा गया। इतना ही नहीं हमलावरों ने युवक का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जिसके बाद युवक ने मामले से मुरथल थाना पुलिस को अवगत कराया।
गांव लल्हेड़ी कलां निवासी मोहित ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह भिगान टोल प्लाजा पर वाहनों को फास्टैग लगाते हैं। वह 30 जनवरी को वह टोल प्लाजा के पास मौजूद थे। इसी दौरान विनय नाम का युवक वहां अपने दो साथियों के साथ पहुंचा। विनय ने आते ही उन्हें बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया। उसके दोस्तों ने लात-घुस्से मारने शुरू कर दिए। इसी बीच एक आरोपी वीडियो बनाने लगा। मोहित ने बताया कि उनका साथी उसे छुड़वाने आया तो आरोपियों ने उसे धमकी देनी शुरू कर दी। उसके बाद लोगों के आने से आरोपी भाग गए। वह घटना से बुरी तरह से घबरा गए। अब उन्हें पता लगा कि आरोपी ने उनकी पिटाई करते हुए बनाया गया वीडियो वायरल कर दिया। जिसका पता लगने पर उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। मुरथल थाना पुलिस ने मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।