फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A young man was murdered by a fellow tenant after an altercation, arrested

Sonipat News: कहासुनी के बाद साथी किरायेदार ने की थी युवक की हत्या, गिरफ्तार

Sat, 30 Dec 2023 12:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 30 Dec 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
A young man was murdered by a fellow tenant after an altercation, arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सोनीपत। आर्य नगर में मामूली कहासुनी के बाद युवक की हत्या करने के मामले में आरोपी साथी किरायेदार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के बहादुरपुर का रहने वाला दीपू उर्फ अरुण है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।

उत्तर प्रदेश के जिला मुजफ्फरनगर के गांव सिसौली निवासी विजय कुमार ने 24 नवंबर को पुलिस को बताया था कि उनका भाई संतोष कुमार (40) सोनीपत के आर्य नगर की पत्थरों वाली गली में रहता था। वह प्राइवेट कंपनी में काम करता था। 1 नवंबर की रात साढ़े 8 बजे उसके भाई का झगड़ा किरायेदार व मकान मालिक के साथ हो गया था। विजय कुमार का आरोप था कि किराएदार ने भाई पर किसी हथियार से हमला कर दिया था जिससे उसका भाई घायल हो गया था। 2 नवंबर को आरोपी एंबुलेंस करके भाई संतोष कुमार को अचेत अवस्था में यूपी छोड़कर चला गया था। उन्हें बताया गया था कि भाई सीढि़यों से गिरकर घायल हो गया है। वह उन्हें उपचार के लिए दिल्ली एम्स में लेकर गए थे। 12 नवंबर को भाई की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया था। जिसके बाद अज्ञात किराएदार पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन


सिटी थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि इंस्पेक्टर मदन की टीम ने आरोपी दीपू उर्फ अरुण को गिरफ्तार कर लिया है। उसने शराब के नशे में झगड़ा होने पर हमला करने की बात कही है। पुलिस मामले में गहनता से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed