फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A truck loaded with rebar got stuck after a brick sewer line collapsed, and a crane was also called to remove it.

Sonipat News: ईंटों से बनी सीवर लाइन धंसने से सरियों से भरा ट्रक फंसा, निकालने के लिए बुलाई क्रेन भी फंसी

Thu, 09 Oct 2025 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 09 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
A truck loaded with rebar got stuck after a brick sewer line collapsed, and a crane was also called to remove it.
फोटो 30: सोनीपत के महलाना रोड पर धंसी सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे मेयर राजीव जैन निगम अ​धिकारि
सोनीपत। महलाना रोड पर कई वर्ष पूर्व ईंटों से बनी सीवर लाइन धंस गई। जिसके चलते वहां से गुजर रहा सरियों से भरा ट्रक धंसी सड़क में फंस गया। ट्रक को निकालने के लिए बुलाई गई क्रेन भी सड़क में फंस गई। इससे स्थिति और बिगड़ गई। दो स्थानों पर सड़क धंसने के कारण मार्ग वन-वे हो गया। इससे महलाना चौक तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन

जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंची निगम की टीम ने ट्रक व क्रेन निकलवाने के साथ मरम्मत कार्य शुरू करवाया। निगम अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत कार्य पूरा करने में करीब पांच दिन लगेंगे। सेक्टर-23 डिस्पोजल पंप से शंभू दयाल डिस्पोजल पंप तक दूषित पानी पहुंचाने के लिए महलाना रोड पर बिछाई गई लाइन काफी पुरानी है।
विज्ञापन

यह पारंपरिक तरीके से ईंटों से बनाई गई है और यह जमीन के करीब 16 फुट नीचे है। लाइन लीक हो जाने की वजह से सड़क के नीचे मिट्टी का कटाव होने से सड़क ट्रक के दबाव के कारण धंस गई। इसके चलते मार्ग को वन-वे करना पड़ा। इस कारण मार्ग पर वाहनों का दबाव बढ़ गया। सीवर लाइन धंसने के कारण पानी की निकासी ठप हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मयूर विहार की गली नंबर 22, 23, 24, 25 में सीवर ओवरफ्लो होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। क्षेत्रवासियों ने बताया कि सड़क के नीचे बने मैनहोल पर लेंटर नहीं डाला गया था। इसके कारण सड़क कमजोर रही और भारी ट्रक का भार सह नहीं पाई। लोगों को अपने घरों और दुकानों की सुरक्षा की भी चिंता सता रही है।
लोगों ने इसकी जांच की मांग की है। दुकानदारों ने बताया कि वर्ष 2013 में भी लाइन लीक हो गई थी परंतु उस समय अधिकारियों ने सही से मरम्मत नहीं की। यदि उस समय काम ठीक हो जाता तो शायद दोबारा लीकेज नहीं होती।





सीवर लाइन करीब 40 वर्ष पुरानी है। मिट्टी कटाव के कारण सड़क कमजोर होकर ट्रक के वजन की वजह से धंस गई। बैरिकेड लगवा कर मार्ग को रोका गया है। मरम्मत का काम शुरू करवा दिया गया है। करीब पांच दिन में सीवर लाइन को दुरुस्त करवा दिया जाएगा।


- देवेंद्र खासा, सहायक अभियंता, नगर निगम



ईंटों से बनी सीवर लाइन धंसने के बाद मरम्मत कार्य शुरू करा दिया गया है। निगम अधिकारियों को जल्द काम करने के निर्देश दिए हैं। जिससे दुकानदारों व मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों को राहत मिल सके।
- राजीव जैन, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed