{"_id":"6791595b0ecfcf458c0d6675","slug":"a-truck-hit-the-scooter-of-two-friends-going-to-a-wedding-one-was-crushed-to-death-sonipat-news-c-197-1-snp1002-131204-2025-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: शादी में जा रहे दो दोस्तों की स्कूटी को ट्रक ने मारी टक्कर, एक को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: शादी में जा रहे दो दोस्तों की स्कूटी को ट्रक ने मारी टक्कर, एक को कुचला, मौत
Thu, 23 Jan 2025 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 23 Jan 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गन्नौर फ्लाईओवर के निकट शादी में जा रहे स्कूटी सवार दोस्तों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिर गए। ट्रक ने एक युवक को कुचल दिया, जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया। बड़ी थाना पुलिस ने घायल की शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पानीपत के खंड समालखा के गांव पट्टी कल्याणा निवासी हर्ष ने बताया कि वह अकाउंट का कोर्स करते हैं। मंगलवार की रात वह अपने दोस्त अभिषेक के साथ स्कूटी पर सवार होकर शादी में जा रहे थे। रात करीब आठ बजे गन्नौर फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो पानीपत की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर गिर गए। टक्कर के बाद ट्रक ने अभिषेक को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी युद्धवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने अभिषेक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जल्द ही ट्रक चालक का पता लगा कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा।