फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A population of 1.5 lakhs thirsted for water for 30 hours, had to carry water on their heads

Sonipat News: 30 घंटे पानी के लिए तरसी डेढ़ लाख की आबादी, सिर पर ढोना पड़ा पानी

Wed, 22 Jan 2025 01:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 Jan 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
A population of 1.5 lakhs thirsted for water for 30 hours, had to carry water on their heads
फोटो 12: सोनीपत के नंदवानी नगर ​​स्थित ​शिव मंदिर में पानी भरती महिलाएं। संवाद
सोनीपत। नगर निगम के पूर्वी क्षेत्र में रह रही डेढ़ लाख की आबादी 30 घंटे पीने के पानी के लिए तरसती रही। महिलाओं को सिर पर पानी ढोने के लिए मजबूर होना पड़ा। 65 संविदा पंप ऑपरेटरों के हड़ताल पर जाने की वजह से सोमवार दिनभर व मंगलवार दोपहर तक पानी की आपूर्ति ठप रही। इसके चलते कॉलोनियों में पेयजल संकट गहरा गया। पार्षदों ने भी पंप ऑपरेटरों की मांग का समर्थन किया तो कार्यकारी अभियंता ने जल्द वेतन जारी करने का आश्वासन देकर हड़ताल स्थगित कराई।
विज्ञापन

तीन माह से बकाया वेतन की मांग कर रहे संविदा पंप ऑपरेटर सोमवार को हड़ताल पर उतर आए थे। उन्होंने निगम कार्यालय में मंगलवार को धरना जारी रखा। इसके चलते 12 बूस्टिंग स्टेशन व 70 ट्यूबवेल बंद रहे। गांव जाजल स्थित रेनीवेल से पेयजल आपूर्ति बाधित होने के कारण पूर्वी क्षेत्र की कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के सामने पेयजल संकट गहरा गया। सबसे ज्यादा समस्या माॅडल टाउन, सुजान सिंह पार्क, ओल्ड डीसी रोड, दिल्ली कैंप, सिक्का कॉलोनी, नंदवानी नगर, मसद मोहल्ला सहित विभिन्न कालोनियों में रही। मंगलवार सुबह भी कॉलोनियों में पानी नहीं आया तो लोगों ने सिर पर पानी ढोने के लिए मजबूर होना पड़ा। लोग पानी के कैंपर खरीदने के लिए मजबूर हुए।
विज्ञापन

पार्षदों को कॉल करते रहे शहरवासी
लोग नगर निगम के अधिकारियों व पार्षदों को लगातार कॉल कर रहे थे, लेकिन उन्हें समस्या का कोई हल नहीं मिल रहा था। पार्षदों ने भी हड़ताल को समर्थन दिया। इसके बाद कार्यकारी अभियंता विशाल गर्ग ने पंप ऑपरेटरों को आश्वासन दिया कि 10 दिन में उनको पूरा वेतन दिलाया जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे पंप ऑपरेटरों ने 10 दिन के लिए हड़ताल स्थगित की और अपने ड्यूटी पर लौट आए। शहर में पानी आपूर्ति बहाल होने के बाद लोगों को राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो दिन से पानी आपूर्ति नहीं होने से काफी परेशानी हुई। घर में रखा पानी खत्म हो गया था। पानी आने के बाद राहत मिल सकी।
- दर्शना, जमालपुरा


मंगलवार को सुबह भी पानी आपूर्ति नहीं होने के कारण परेशानी हुई। पंप ऑपरेटर को कॉल किया तो बताया कि वह हड़ताल पर है। आसपास के घरों में लगे सबमर्सिबल पंप से पानी भरकर लाना पड़ रहा है।


- ललिता निवासी मोहल्ला कलां


पानी की आपूर्ति नहीं होने से परेशानी हुई। मंगलवार को सुबह पानी नहीं आया तो मुसीबत और बढ़ गई। पानी की कमी के कारण रोजमर्रा के काम नहीं हो सके।
- सीमा निवासी मसद मोहल्ला

पूर्वी क्षेत्र में पानी आपूर्ति के लिए अक्तूबर 2024 में टेंडर खत्म हो गया था। 31 मार्च तक टेंडर का विस्तार कर दिया है। पंप ऑपरेटरों को जल्द वेतन जारी किया जाएगा। पूर्वी क्षेत्र में पानी की आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
- विशाल गर्ग, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed