Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A platform for young talent will be set up starting November 20.

Sonipat News: 20 नवंबर से सजेगा युवा प्रतिभाओं का मंच, आठवें जोनल युवा महोत्सव में दिखेगी हरियाणवी संस्कृति की छटा

Sun, 08 Nov 2026 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
A platform for young talent will be set up starting November 20.
सोनीपत। युवा प्रतिभाओं की रचनात्मक उड़ान, लोक संस्कृति की समृद्ध विरासत और कला के विविध रंगों का अनूठा संगम 20 नवंबर से सोनीपत में देखने को मिलेगा। जीवीएम कन्या कॉलेज, मुरथल रोड में 20 और 21 नवंबर को आठवें जोनल युवा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

सफीदों जोन के इस दो दिवसीय महोत्सव में विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थी संगीत, नृत्य और रंगमंच की 29 विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खास बात यह रहेगी कि महोत्सव के मंच पर हरियाणवी लोकगीत, रागिनी, लोकवाद्य संगीत, पारंपरिक नृत्य और सांग के माध्यम से प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान और लोक परंपराओं की जीवंत झलक देखने को मिलेगी।
विज्ञापन

महोत्सव का आयोजन जीवीएम कॉलेज ऑफ एजुकेशन की तरफ से जीवीएम कन्या कॉलेज में किया जा रहा है। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के युवा एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग की तरफ से आयोजित होने वाले इस महोत्सव की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी कला, प्रतिभा और रचनात्मक अभिव्यक्ति के प्रदर्शन के लिए सशक्त मंच उपलब्ध कराने के साथ-साथ उन्हें हरियाणवी लोक संस्कृति, परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगीत की स्वर लहरियों से गूंजेगा महोत्सव का मंच
युवा महोत्सव में संगीत की विविध विधाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी गायन और वादन प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। शास्त्रीय गायन, शास्त्रीय वाद्य संगीत, भारतीय सुगम संगीत, समूहगान, लोकगीत और हरियाणवी लोकगीत जैसी प्रतियोगिताएं आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेंगी। इसके अलावा हरियाणवी लोक वाद्य संगीत, पश्चिमी गायन एवं वाद्य संगीत, हरियाणवी पॉप सॉन्ग और हरियाणवी गजल में भी प्रतिभागी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

लोकनृत्य की थाप पर झलकेगी हरियाणवी संस्कृति की पहचान
नृत्य प्रतियोगिताओं में भी कला और संस्कृति के विविध रंग देखने को मिलेंगे। शास्त्रीय नृत्य, सामान्य समूह नृत्य, हरियाणवी समूह नृत्य, हरियाणवी एकल नृत्य और कोरियोग्राफी जैसी विधाओं में विद्यार्थी अपनी नृत्य प्रतिभा का परिचय देंगे। वहीं हरियाणवी रसिया समूह नृत्य के माध्यम से प्रदेश की लोक परंपराओं, पारंपरिक लय और सांस्कृतिक विरासत को मंच पर साकार किया जाएगा। प्रतिभागियों की भाव-भंगिमाएं, तालमेल, लयबद्धता और प्रस्तुति कौशल महोत्सव की रौनक बढ़ाएंगे।


रंगमंच पर अभिनय, संवाद और लोकनाट्य का दिखेगा हुनर
महोत्सव में रंगमंच की विधाओं को भी विशेष महत्व दिया गया है। एकांकी नाटक, संस्कृत नाटक, हरियाणवी स्किट, माइम, मिमिक्री, सांग और रीति-रिवाजों पर आधारित प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थी अपनी अभिनय क्षमता और मंचीय अभिव्यक्ति का प्रदर्शन करेंगे। विशेष रूप से हरियाणवी सांग और स्किट के जरिए प्रदेश की समृद्ध लोकनाट्य परंपरा, सामाजिक जीवन और सांस्कृतिक विरासत को अभिव्यक्ति मिलेगी। आयोजन में डॉ. निधि और डॉ. आरती युवा महोत्सव समन्वयक की जिम्मेदारी संभालेंगी, जबकि प्राचार्य डॉ. मीनू अग्रवाल आयोजन सचिव की भूमिका निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed