फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A new hub of knowledge to be created at the government school; Dr. Kalam Library to be stocked with 800 books

Sonipat News: राजकीय विद्यालय में बनेगा ज्ञान का नया केंद्र, 800 पुस्तकों से सजेगा डॉ. कलाम पुस्तकालय

Thu, 15 Oct 2026 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 15 Oct 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
A new hub of knowledge to be created at the government school; Dr. Kalam Library to be stocked with 800 books
गोहाना। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम पुस्तकालय स्थापित किया गया है। लायंस क्लब गोहाना डायनेमिक ने एपीजे अब्दुल कलाम ट्रस्ट गुरुग्राम के सहयोग से यह पुस्तकालय तैयार कराया है।
विज्ञापन

वहां विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए 800 पुस्तकें रखी गई हैं। पुस्तकालय में एक समय में 20 विद्यार्थी बैठकर पढ़ाई कर सकेंगे। पुस्तकालय का उद्घाटन वीरवार को पुलिस आयुक्त ममता सिंह करेंगी।
विज्ञापन

पुस्तकालय में विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग विषयों की पुस्तकें उपलब्ध कराई गई हैं। इससे विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से जुड़ी जानकारी के साथ अन्य विषयों का ज्ञान हासिल करने का अवसर भी मिलेगा। पुस्तकालय का उद्देश्य विद्यार्थियों में पढ़ने की रुचि विकसित करना और उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रेरित करना है। इससे उनके शैक्षणिक विकास को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुस्तकालय के उद्घाटन अवसर पर केंद्र सरकार के भारी उद्योग विभाग के अतिरिक्त सचिव हनीफ कुरैशी, एपीजे अब्दुल कलाम ट्रस्ट की अध्यक्ष शमीम कुरैशी और एसडीएम अंकित कुमार भी मौजूद रहेंगे। इस पहल को विद्यार्थियों के लिए उपयोगी बताते हुए क्लब सदस्यों ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम बताया है।


क्लब का पहला स्थायी सेवा प्रकल्प :
लायंस क्लब के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राजेश भाटिया ने बताया कि यह क्लब का पहला स्थायी सेवा प्रकल्प है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को ज्ञान हासिल करने के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराना और उनमें पुस्तकों के प्रति रुचि बढ़ाना है। क्लब अध्यक्ष दिनेश मलिक के नेतृत्व में सदस्यों ने इस प्रकल्प को पूरा किया है। उम्मीद है कि यह पुस्तकालय विद्यार्थियों में अध्ययन की आदत विकसित करने के साथ उनके ज्ञान और शैक्षणिक क्षमता को बढ़ाने में सहायक बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed