फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A man who went to a mill to get flour from the house was beaten to death

घर से आटा लेने चक्की पर गए व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या

Mon, 22 Feb 2021 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Feb 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
A man who went to a mill to get flour from the house was beaten to death
घर से आटा लेने चक्की पर गए व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या
विज्ञापन

पटेल नगर में पड़ोस के युवक ने गली में गिराकर पीटा, पीजीआई में उपचार के दौरान मौत
व्यक्ति की पत्नी का आरोप गली में पीटने के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ घर आकर धमकी भी देकर गया
सिविल लाइन थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
फोटो :04: शहर के पटेल नगर में व्यक्ति की हत्या के बाद विलाप करते परिजन।
फोटो :05: शहर के पटेल नगर में व्यक्ति की हत्या के बाद गली में खड़े परिजन व पड़ोस के लोग।
फोटो :06: रविदत्त का फाइल फोटो।
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। घर से आटा लेने चक्की पर गए व्यक्ति की शहर के पटेल नगर की गली नंबर-8 में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने व्यक्ति पर गाली देने का आरोप लगाने के बाद गली में गिराकर पिटाई की। घायल व्यक्ति को उसके परिजन घर ले आए थे, लेकिन उसकी हालत बिगड़ने पर पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया था। जहां उसने दम तोड़ दिया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पटेल नगर की गली नंबर-8 की रहने वाली राजवंती ने सिविल लाइन थाना पुलिस को बताया कि उसका पति रविदत्त (50) शुक्रवार देर शाम को शिव मंदिर के पास चक्की से आटा लेने गया हुआ था। जब वह काफी देर तक नहीं लौटा तो वह उनकी तलाश करते हुए चक्की की तरफ गई थी। जब वह मुख्य गली में शिव मंदिर के पास पहुंची तो उसने देखा कि पटेल नगर का ही सोनू उसके पति रविदत्त को जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से मार रहा था। वह उसके पति पर राहगीरों को गाली देने का आरोप लगाकर पिटाई कर रहा था। यह देखकर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लोगोें को देखकर सोनू भाग गया। वह लोगों की मदद से अपने पति को उठाकर घर पर लाई।
विज्ञापन

राजवंती ने बताया कि करीब एक घंटे बात सोनू अपने पांच-सात साथियों के साथ फिर से उसके घर पर आया और उसके पति पर गाली देने का आरोप लगाते हुए माफी मांगने के लिए कहने लगा। इस दौरान उसने फिर से गाली-गलौज की। जिस पर उसने दोबारा से शोर मचाया तो आसपास के लोगों के आने पर वह अपने साथियों के साथ भाग गया। उसके बाद उसने अपने पति को घरेलू उपचार दिया। जिसके बाद वह सो गया। शनिवार सुबह जब सोकर उठा तो अचानक उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। वह परिवार के लोगों की मदद से अपने पति को लेकर सामान्य अस्पताल गई। वहां से उसके पति को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पीजीआई में उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने राजवंती के बयान पर सोनू के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
मारपीट से सहम गया था रविदत्त, घटना के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल
राजवंती ने बताया कि सोनू की पिटाई से उसका पति रविदत्त बुरी तरह से सहमा हुआ था। वह घर आने के बाद बुरी तरह से घबराया हुआ था। महिला ने बताया कि उसके पति ने शुक्रवार रात को उसे कहा था कि हमलावर उसे मार देंगे। उसे कमरे में बंद कर दो। जिससे वह हमलावरों से बच सकेगा। वहीं रविदत्त की मौत के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल है। पड़ोसी परिवार के लोगों को ढांढस बंधाने में लगे थे।

वर्जन
पटेल नगर में एक व्यक्ति की पिटाई कर दी गई। जिससे उसकी पीजीआई रोहतक में मौत हो गई। उसकी पत्नी के बयान पर आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसका जल्द पता लगाकर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दर्पण सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed