फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A life spent in the same courtyard; the final farewell on a single funeral pyre.

Sonipat News: एक ही आंगन में बीता जीवन, एक चिता पर हुई अंतिम विदाई

Thu, 09 Jul 2026 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
A life spent in the same courtyard; the final farewell on a single funeral pyre.
गोहाना। बारिश के दौरान पुराने मकान की छत गिरने से हुई जेठानी-देवरानी की मौत ने पूरे गांव को झकझोर दिया। उनकी मौत सिर्फ एक हादसा नहीं बल्कि वर्षों से चले आ रहे प्रेम, त्याग और अपनत्व के रिश्ते का दर्दनाक अंत भी है। बुधवार को जब दोनों महिलाओं का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया तो मौजूद हर आंख नम हो गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार बिमला और सुनील का रिश्ता केवल जेठानी-देवरानी तक सीमित नहीं था। दोनों एक-दूसरे को सगी बहनों की तरह मानती थीं। घर के कामकाज से लेकर खेती और परिवार की जिम्मेदारियों तक दोनों हमेशा साथ रहती थीं। वर्षों से उनकी दिनचर्या भी एक जैसी थी। दिनभर काम करने के बाद दोनों रात को एक ही कमरे में सोती थीं
विज्ञापन

बेटे की कमी पूरी करने के लिए देवरानी ने दिया अपना बेटा
परिजनों के अनुसार दोनों के रिश्ते में त्याग और ममता की मिसाल भी देखने को मिली। बिमला के तीन बेटियां थीं, लेकिन बेटा नहीं था। देवरानी सुनील ने जेठानी की इस कमी को समझते हुए अपना बेटा दीपक उन्हें गोद दे दिया था। बिमला ने भी दीपक का पालन-पोषण सगे बेटे की तरह किया। ग्रामीणों का कहना है कि आज के समय में ऐसा अपनापन और त्याग कम ही देखने को मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त परिवार में था आपसी प्रेम
परिवार गांव के प्रमुख किसान परिवारों में शामिल है। दोनों भाइयों के पास करीब दस एकड़ कृषि भूमि है जबकि जमीन पट्टे पर लेकर 30 से 40 एकड़ में खेती की जाती है। संयुक्त परिवार वर्षों से आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ रह रहा था। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।
बहू ने देखा दर्दनाक मंजर
बिमला की पुत्रवधू मोनिका ने बताया कि बुधवार तड़के करीब साढ़े चार बजे जब वह पुराने घर पहुंची तो छत गिरी हुई थी। यह देखकर वह चीख पड़ीं। शोर सुनकर परिवार और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर दोनों महिलाओं को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
सुनील के पति रमेश ने बताया कि मकान काफी पुराना और जर्जर हो चुका था। परिवार इसे गिराकर नया मकान बनाने की तैयारी कर रहा था लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया।

------------------
वर्जन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों का खानपुर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम कराया गया। प्रारंभिक जांच में लगातार बारिश के कारण जर्जर मकान की छत गिरने से हादसा होना सामने आया है। मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई अमल में लाई गई है।
सब्बल सिंह, थाना प्रभारी सदर गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article