फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   A boundary wall costing 45 lakh will be constructed to stop garbage dumping.

Sonipat News: कूड़ा डंपिंग रोकने ने लिए 45 लाख से बनेगी चहारदीवारी

Sat, 12 Sep 2026 02:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
A boundary wall costing 45 lakh will be constructed to stop garbage dumping.
फोटो : : सोनीपत के दिल्ली रोड स्थित एचएसवीपी की खाली पड़ी जमीन पर चहारदीवारी निर्माण के लिए नार
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। वार्ड नंबर तीन में दिल्ली रोड स्थित एचएसवीपी की खाली जमीन पर चहारदीवारी का निर्माण शुरू हो गया है। शुक्रवार को विधायक निखिल मदान और मेयर राजीव जैन ने कार्य का शुभारंभ किया। नगर निगम इस पर करीब 45 लाख रुपये खर्च करेगा। चहारदीवारी बनने से कूड़ा डंपिंग और असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर अंकुश लगने की उम्मीद है।
विधायक निखिल मदान ने बताया कि क्षेत्रवासियों ने एचएसवीपी मार्केट की खाली जमीन पर कूड़ा डाले जाने और कुछ लोगों के वहां नशा करने की शिकायत की थी। इससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। शिकायत के बाद उन्होंने निगम अधिकारियों को चहारदीवारी कराने के निर्देश दिए थे। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

मेयर राजीव जैन ने कहा कि चहारदीवारी बनने से यहां कूड़ा डालने पर रोक लगेगी। इससे सफाई व्यवस्था में सुधार होगा। असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर भी अंकुश लगेगा। इस दौरान निगम पार्षद सुरेंद्र मदान, पूर्णमल गौड़, अमन डुडेजा, गिरीश मदान, सुभाष तायल, आजाद और पुनीत छाबड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed