{"_id":"5c880ee0bdec2214593a8670","slug":"91552420576-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहाना में शुरू हुआ बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस का ठहराव, लोगों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहाना में शुरू हुआ बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस का ठहराव, लोगों ने किया स्वागत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोहाना में बीकानेर-हरिद्वार एक्सप्रेस का ठहराव शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को बीकानेर से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन का सुबह 7 बजकर 58 मिनट पर ठहराव हुआ। इसका विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के लोगों व नेताओं ने स्टेशन पर पहुंचकर स्वागत किया। पहले दिन स्टेशन पर ट्रेन हरिद्वार के लिए 6 व पानीपत के लिए 30 टिकटें बिकीं। सबसे पहले इनेलो के युवा नेता विकास नरवाल, सुमित वशिष्ठ, निपुण सहरावत ने तीन टिकटें खरीदीं।
बीकानेर से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन गोहाना में ठहराव होने से क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा। अभी तक हरिद्वार व राजस्थान की ओर जाने वाले लोगों को पानीपत या दिल्ली से ट्रेन पकड़नी पड़ती थी। गोहाना से हरिद्वार जाने के लिए 105 रुपये का किराया तय किया गया है। एसएस बीआर मीणा ने बताया कि गोहाना में ट्रेन का दो मिनट का ठहराव होगा। सुबह के समय हरिद्वार जाने के लिए ट्रेन सुबह 7.52 बजे स्टेशन पर रुकेगी। बीकानेर की ओर जाने के लिए ट्रेन रात 10.20 बजे रुकेगी। नप चेयरपर्सन रजनी विरमानी ने कहा कि सांसद रमेश कौशिक के प्रयास से इस ट्रेन का गोहाना जंक्शन पर ठहराव शुरू हुआ है। अब गोहाना जंक्शन से क्षेत्र के यात्री सीधे हरिद्वार व बीकानेर जा सकेंगे। ट्रेन के ठहराव के बाद मंडल अध्यक्ष बलराम कौशिक, गुलशन विरमानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद जैन, इंद्रजीत विरमानी, इनेलो के युवा नेता विकास नरवाल, जितेंद्र, जगबीर जैन, सुरेश जैन, रविंद्र, राजपाल, साहिल, रमेश कश्यप आदि पहुंचे और ट्रेन चालक हरिवंद्र कुमार, गुलशन कुमार को फूलमालाएं पहनाकर सम्मानित किया।