फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   सतगुरू माता सुदीक्षा ने किया भव्य प्रर्दशनी का उद्घाटन

सतगुरू माता सुदीक्षा ने किया भव्य प्रर्दशनी का उद्घाटन

Sat, 24 Nov 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
सतगुरू माता सुदीक्षा ने किया भव्य प्रर्दशनी का उद्घाटन
सतगुरु माता सुदीक्षा ने किया भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन
विज्ञापन

-शनिवार को शुरू हो रहे कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल भी करेंगे शिरकत
अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। गन्नौर व समालखा के बीच आयोजित हो रहे 71वें वार्षिक निरंकारी संत समागम स्थल पर शुक्रवार को सतगुरु माता सुदीक्षा ने भव्य प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि माता सविंदर को समर्पित यह प्रदर्शनी अनूठी है। समागम के पहले दिन शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी कार्यक्रम में पहुंचेंगे।
शुक्रवार को निरंकारी मंडल की छठी सतगुरु माता सुदीक्षा ने माता सतविंदर को समर्पित प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। प्रदर्शनी को चार भागों में बांटा गया हैं। जिसमें निरंकारी प्रदर्शनी, बाल प्रदर्शनी, स्वास्थ्य प्रदर्शनी व संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन प्रदर्शनी शामिल है। प्रदर्शन के उद्घाटन के बाद सदगुरु माता सुदीक्षा ने समागम स्थल का दौरा किया। उन्होंने कहा कि समागम के दौरान प्रदर्शनी आम लोगों के लिए खुली रहेंगी। प्रदर्शनी में माता सतविंदर के सहज, दिव्य व समर्पण के गुणों को उजागर किया गया है। उनके जीवन के फोटो, चित्र व कटा आउट लगाए गए हैं। सतगुरु माता सुदीक्षा ने कहा कि भक्त की भक्ति उम्र व स्थान की मोहताज नहीं होती। भक्त हर अवस्था में एकरस रहता है। किसी तरह की विषम परिस्थितियां उसे प्रभावित नहीं करती। भक्त का हर कर्म मानवता को समर्पित रहता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री गुरुग्राम से समारोह स्थल पर पहुंचेंगे
मुख्यमंत्री मनोहर लाल भी शनिवार को समागम स्थल पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री गुरुग्राम से दोपहर बाद 3.45 बजे नेस्ले फैक्ट्री में बने हेलीपेड पर उतरेंगे। करीब चार बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। यहां एक घंटे रुकने के बाद शाम 5 बजे हेलीकाप्टर से ही करनाल के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब व दिल्ली के रास्ते अलग-अलग समागम स्थल पर पहुंचेंगे श्रद्धालु
समागम स्थल के सामने जाम से बचने के लिए अलग रूट तय किया गया है। पंजाब से आने वाले वाहन गन्नौर फ्लाईओवर से यू टर्न लेकर समागम स्थल पर आएंगे। वहीं दिल्ली से आने वाले वाहन सीधे समागम स्थल पर पहुंचेंगे। ट्रैफिक कर्मियों की 3 शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गई है।

24 घंटे मिलेगी चिकित्सा सुविधा
समागम स्थल पर चिकित्सा का बेहतर प्रबंध किया गया है। प्रशासन की तरफ से गन्नौर व समालखा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सकों व स्टॉफ की ड्यूटी लगाई है। समागम स्थल पर 11 डॉक्टर, 12 स्टाफ नर्स, 5 फार्मासिस्ट व अन्य स्टाफ की ड्यूटी लगी है। यह 24 घंटे शिफ्ट में ड्यूटी पर तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed