फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से हल्की राहत, दिनभर उमस ने किया परेशान

बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से हल्की राहत, दिनभर उमस ने किया परेशान

Thu, 28 Jun 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से हल्की राहत, दिनभर उमस ने किया परेशान
बूंदाबांदी ने दिलाई गर्मी से हल्की राहत, दिनभर उमस ने किया परेशान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिले में मंगलवार रात व बुधवार सुबह तक रुक-रुककर कई बार बूंदाबांदी हुई। जिसके चलते सुबह के समय मौसम सुहावना हो गया। हालांकि बाद में दिनभर उमस बढ़ने से लोगों को परेशानी भी हुई। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार अगले तीन दिन तक बारिश के आसार हैं। वहीं बूंदाबांदी से हरे चारे की फसल को फायदा मिलेगा।
मानसून से पहले दिल्ली-एनसीआर में निम्न दबाव क्षेत्र विकसित होने से आसमान में बादल छाए हुए थे। वातावरण में नमी की मात्रा बढ़ने व निम्न दबाव क्षेत्र विकसित होने के चलते मंगलवार रात को बूंदाबांदी शुरू हो गई। रात कई बार रुक-रुक कर बूंदाबांदी का सिलसिला चलता रहा। बुधवार सुबह भी कई बार बूंदाबांदी हुई, जिससे तापमान में गिरावट के साथ ही मौसम खुशगवार बन गया। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही सूर्य निकलने के बाद उमस ने लोगों को काफी परेशान किया। उसके बावजूद तापमान कम रहने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली है।
विज्ञापन

---
34 डिग्री दर्ज किया गया अधिकतम तापमान
रात व सुबह के समय बूंदाबांदी होने व आंशिक रूप से बादल छाए रहने की वजह से बुधवार को तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि दोपहर को धूप निकलने और उमस अधिक होने से लोगों को गर्मी से ज्यादा निजात नहीं मिली। शाम को कुछ राहत मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार जुलाई माह की शुरुआत के साथ ही जिले में मानसून दस्तक दे सकता है। उससे पहले भी 29 जून तक बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे। जिसके चलते तापमान 32 डिग्री के आसपास बना रह सकता है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
---
धान रोपाई की तैयारी हुई तेज
मौसम का मिजाज बदलते ही कृषि क्षेत्र को फायदा पहुंचा है। किसानों ने धान की रोपाई के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। कृषि विभाग ने भी बरसात के आसार देखते हुए किसानों को सलाह दी है कि वह धान के साथ-साथ ज्वार और मक्का की बिजाई करने के लिए भी खेतों को तैयार रखें। जिले में इस बार करीब 1 लाख हैक्टेयर भूमि में धान की रोपाई और बिजाई होने का अनुमान है। बूंदाबांदी से हरे चारे की फसल को काफी फायदा मिलेगा।

---
मानसून तेजी से दिल्ली-एनसीआर की तरफ बढ़ रहा है। इसके दिल्ली में 29 जून और हरियाणा में 1 से 3 जुलाई के बीच पहुंचने का अनुमान है। मानसून से पहले निम्न दबाव क्षेत्र विकसित होने से बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। मानसून सीजन में अच्छी बरसात होने की उम्मीद है।
- डा. देवेंद्र सिंह, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed