फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   90 cases of electricity theft caught, Rs 17.14 lakh fine imposed

Sonipat News: बिजली चोरी 90 मामले पकड़े, 17.14 लाख रुपये लगा जुर्माना

Wed, 17 Jan 2024 09:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 17 Jan 2024 09:57 PM IST
विज्ञापन
90 cases of electricity theft caught, Rs 17.14 lakh fine imposed
सोनीपत। सर्दी में खंभों पर कुंडी डालकर बिजली चोरी की जा रही है। ऐसे में लाइन पर लोड बढ़ने के साथ बिजली की खपत ज्यादा से राजस्व का नुकसान हो रहा है। जिसके चलते बिजली निगम व हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो ने बिजली चोरी पर शिकंजा कसा है। मंगलवार रात 11 बजे से बुधवार तड़के 5 बजे तक 32 टीमों ने विभिन्न स्थानों पर छापा डाला। इस दौरान 90 चोरियां पकड़कर 17.14 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन

सर्दी के मौसम में बिजली चोरी जारी है। सर्दी में उपभोक्ता रॉड, हीटर, गीजर का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इससे बिजली की खपत ज्यादा होती है और लाइन पर लोड बढ़ जाता है। इस पर कुछ लोग कुंडी कनेक्शन लगाकर इनका प्रयोग करने लगते हैं। इससे निगम को घाटा भी झेलना पड़ता है। बिजली चोरी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए बिजली निगम सख्त हो गया है। अधीक्षण अभियंता गीतूराम तंवर ने सभी कार्यकारी अभियंता व उपमंडल अभियंता व हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो इंचार्ज इंस्पेक्टर जनक सिंह ने अपनी टीमों को निर्देश दिए। रात के समय में लोग कुंडी डालकर बिजली चोरी करते है। ऐसे में रात के समय लोड बढ़ना शुरू हो जाता है।
विज्ञापन

मंगलवार रात 11 बजे अभियान के तहत बिजली अधिकारी व कर्मचारी क्षेत्र में उतरे। विभिन्न स्थानों पर जाकर टीमों ने बिजली चोरी पकड़ी। शहर में जहां मीटर टेम्परिंग करके अधिकतर बिजली चोरी होती हुई पकड़ी गई, वहीं आउटर के क्षेत्र में लाइन पर कुंडी लगाकर बिजली चोरी के केस मिले हैं। अधीक्षण अभियंता गीतूराम तंवर अपनी टीमों से हर तीन घंटे में जानकारी लेते रहे। बुधवार तड़के पांच बजे तक चली कार्रवाई में 90 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। इस दौरान कुंडी कनेक्शन के जरिये बिजली चोरी करने वालों के सबूत जुटाए गए। 48 घंटे के अंदर जुर्माना नहीं भरने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली चोरी के अपनाए जाते हैं तरीके
अधीक्षण अभियंता गीतूराम तंवर ने बताया कि सर्दी में लोग पानी गर्म करने के राड और रूम हीटर का प्रयोग करते हैं। शहर में अधिकांश जगह पर बिजली के तारों पर केबल लगाई हुई है। इन पर चोरी कर पाना मुश्किल होता है। फिर भी लोग इन केबल में कट कर लेते हैं और मौका पाकर कुंडी लगाते हैं। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में बिजली चोरी के मामले मिल रहे हैं। गांवों में ताे लोग सीधा पानी के ड्रम में ही राॅड लगाते हैं।

उपमंडल क्षेत्र पकड़ी चोरी जुर्माना
मुरथल 4 1.15 लाख रुपये
सब अर्बन गन्नौर 3 48 हजार रुपये
सिटी गन्नौर 8 1.82 लाख रुपये
खरखौदा 6 1.08 लाख रुपये
बहालगढ़ 5 1.38 लाख रुपये
भठगांव 4 1.05 लाख रुपये
सैदपुर 5 97 हजार रुपये
सिटी गोहाना 5 1.02 लाख रुपये
सब अर्बन गोहाना 10 1.05 लाख रुपये
कथूरा 5 60 हजार रुपये
फरमाणा 7 80 हजार रुपये
शहर सोनीपत 10 2 लाख रुपये
औद्योगिक क्षेत्र सोनीपत 10 2.10 लाख रुपये
मॉडल टाउन 1 12 हजार रुपये
राई 3 82 हजार रुपये
कुंडली 4 70 हजार रुपये




सर्दी के समय अधिकतर उपभोक्ता सीधे कुंडी डालकर बिजली चोरी करते हैं। ऐसे उपभोक्ताओं को पकड़ने के लिए कार्रवाई की गई। बिजली निगम व हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए 90 बिजली चोरी के मामले पकड़कर उन पर 17.14 लाख रुपये का जुर्माना किया है। -गीतूराम तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed