फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   कुश्ती के सेमीफाइनल में सोनीपत की मंजू, निधि व अंजू ने बनाई जगह, बास्केटबाल में राई ने कुरूक्षेत्र को 42-13 से हराया

कुश्ती के सेमीफाइनल में सोनीपत की मंजू, निधि व अंजू ने बनाई जगह, बास्केटबाल में राई ने कुरूक्षेत्र को 42-13 से हराया

Tue, 20 Nov 2018 12:39 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
कुश्ती के सेमीफाइनल में सोनीपत की मंजू, निधि व अंजू ने बनाई जगह, बास्केटबाल में राई ने कुरूक्षेत्र को 42-13 से हराया
कुश्ती के सेमीफाइनल में सोनीपत की मंजू, निधि और अंजू ने बनाई जगह, बास्केटबाल में राई ने कुरूक्षेत्र को 42-13 से हराया
विज्ञापन

-स्कूल स्टेट कुश्ती, बास्केटबाल व लॉन टेनिस चैंपियनशिप शुरू, एक हजार खिलाड़ी ले रहे हिस्सा
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिले के तीन विद्यालयों में सोमवार को शिक्षा विभाग की ओर से स्कूल स्टेट कुश्ती, बास्केटबाल व लॉन टेनिस चैंपियनशिप की शुरूआत की गई। गांव बड़वासनी स्थित गीतांजलि स्कूल में 53 वीं स्टेट स्कूल गर्ल्स कुश्ती चैंपियनशिप का शुभारंभ सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हुआ। इसका उद्घाटन डीईओ जिले सिंह शर्मा ने किया। उद्घाटन समारोह में विभिन्न जिलों से आई टीमों ने मार्च पास्ट कर ध्वज को सलामी दी। वहीं सीआरजैड स्कूल में स्टेट गर्ल्स बास्केटबाल प्रतियोगिता व ऋषिकुल विद्यापीठ में राज्य स्तरीय लॉन टेनिस ब्वायज एंड गर्ल्स प्रतियोगिता शुरू हुई। इन प्रतियोगिताओं में प्रदेशभर से आए करीब एक हजार खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन भारतीय महिला कुश्ती टीम के चीफ कोच कुलदीप सिंह मलिक ने महिला पहलवानों की हौसला आफजाई की। उन्होंने कहा कि लड़कियों में कुश्ती का क्रेज चार-पांच वर्षों से काफी बढ़ रहा है। पहलवान साक्षी मलिक, गीता फौगाट, बबीता फौगाट, विनेश फौगाट, पूजा ने ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप, एशियाई चैंपियनशिप, कामनवेल्थ गेम्स में पदक जीतकर देश का नाम अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। इस दौरान मूर्ति देवी, बाबा भोलादास, चेयरमैन नरेंद्र सूरा, निदेशक मेहर सिंह आर्य, नर्सिंग की प्राचार्या राजकुमारी रंजीता देवी, विद्यालय की प्राचार्या ए.शर्मिला, पैरामेडिकल के प्राचार्य डा.परवेज आलम, रूना दास, डा. प्रशांत कौशिक, देवेंद्र मलिक, प्राचार्या सुजाता खत्री, एईओ सेवा राम, एइइओ जगबीर मलिक, अंतरराष्ट्रीय कोच राज सिंह छिक्कारा, कोच रणधीर सिंह, कोच कुलबीर राणा, सीमा राणा, बबीता मलिक, जगमोहन, प्रोमिला, हितेश, सोनू, अनिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

लड़कियों ने कुश्ती में दिखाया दमखम
स्टेट स्कूल गर्ल्स कुश्ती चैंपियनशिप के लिए गुरू सदन परिसर में दो अलग-अलग मैट पर मुकाबले शुरू हुए। अंडर-17 के 43 किलो भार वर्ग में हिसार की स्वीटी, जींद की अंजली, चरखी दादरी की साक्षी व सोनीपत की मंजू ने सेमीफाइनल में जगह बनाई। गर्ल्स अंडर-19 आयु वर्ग के 50 किलो भार वर्ग में झज्जर की संध्या, हिसार की कुसुम, चरखी दादरी की रजनी व करनाल की संजू ने अपनी शुरूआती मुकाबले जीतकर अंतिम चार में जगह बनाई। 53 किलो भार वर्ग में जींद की संगीता, सोनीपत की निधि, भिवानी की मीना व हिसार की अनुष्का ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। 55 किलो भार वर्ग में सोनीपत की अंजू, यमुनानगर की अन्नु, जींद की मोहित व हिसार की अंतिम सेमीफाइनल में पहुंची, जबकि 57 किलो में जींद की पूजा, सोनीपत की रौनक, झज्जर की दीक्षा व भिवानी की रवीना ने भी शानदार जीत हासिल कर अंतिम चार में जगह बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बास्केटबाल व लॉन टेनिस का परिणाम
सीआरजैड स्कूल में हुई बास्केटबाल प्रतियोगिता के अंडर-17 में रोहतक ने यमुना नगर को 28-29, पंचकुला ने रिवाड़ी को 17-6, हिसार ने फतेहाबाद को 20-8 व करनाल ने झज्जर को 26-19 के स्कोर से हराया तो वहीं अंडर-19 में एमएनएसएस राई ने कुरूक्षेत्र को 42-13 से, फतेहाबाद ने करनाल को 34-19 व सिरसा ने कैथल को 18-14 के अंतर से हराया। वहीं ऋषिकुल विद्यापीठ में चल रही लॉन टेनिस की लड़कों के अंडर-19 आयुवर्ग में राई ने करनाल को 2-1 से , भिवानी ने कैथल को 2-0 से हराया। जबकि अंडर-17 महिला वर्ग में करनाल ने झज्जर ने 2-1 से व फरीदाबाद ने जींद को 2-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed