{"_id":"5bcf74a9bdec22695176a21e","slug":"81540322473-sonipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस विपक्षी पार्टियों के नेता तोड़ने में लगी, सांसद दीपेंद्र ने दिया पार्टी में आने का न्यौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस विपक्षी पार्टियों के नेता तोड़ने में लगी, सांसद दीपेंद्र ने दिया पार्टी में आने का न्यौता
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। प्रदेश में चुनाव समय पर होते हैं तो अभी एक साल बाकी है, लेकिन कांग्रेस ने चुनाव से पहले विपक्षी पार्टियों के नेताओं को तोड़ने का दांव खेलना शुरू कर दिया है। इसके लिए कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में संसदीय चुनाव के साथ ही विधानसभा के चुनाव करवाए जा सकते हैं। इसलिए दूसरे दलों के सकारात्मक सोच के नेता कांग्रेस में शामिल होकर प्रदेश को विकास के पथ पर आगे बढ़ा सकते हैं। दीपेंद्र ने इनेलो की ओर इशारा करते हुए भी कहा कि जहां किसी नेता को सम्मान नहीं मिलता तो वह कांग्रेस में शामिल होकर पार्टी को मजबूत बना सकता है। दीपेंद्र सिंह हुड्डा मंगलवार को समता चौक पर वाल्मीकि आश्रम में आयोजित वाल्मीकि जयंती समारोह के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने उन रूटों पर निजी बसों को परमिट दिए थे, जिन पर बस नहीं चलती थी। वहीं अब भाजपा सरकार ने सभी रूटों पर परमिट जारी कर दिए। दीपेंद्र ने कहा कि सरकार की असंवेदनशीलता व अक्षमता का सबूत रोडवेज कर्मियों की हड़ताल है। उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि उनकी आदत बन चुकी है कि जिस भी प्रदेश में जाते हैं, वहां की अब तक रही तमाम सरकारों को कोसते हैं। उन्होंने केजरीवाल से पंजाब में विधानसभा चुनावों के दौरान दिए गए उस बयान पर रूख साफ करने की मांग की, जिसमें प्रदेश को पानी की एक भी बूंद नहीं मिलने देने की बात कही थी। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में अब कांग्रेस ही एकमात्र विकल्प है व पार्टी हाईकमान समय आने पर सही फैसला करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का किसी दल से गठबंधन नहीं होगा। इनेलो ही नहीं, भाजपा समेत सभी की हालत खराब है। कथूरा पंचायत समिति के वाइस चेयरमैन राजेश नरवाल ने अपने साथियों के साथ भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए। इस दौरान विधायक जयबीर सिंह, जगबीर मलिक, श्रीकृष्ण हुड्डा, सुरेंद्र दहिया, बंसी वाल्मीकि, प्रदीप सांगवान, जीतेंद्र हुड्डा, दुष्यंत लठवाल, अजीत सांगवान, जगशेर नूरनखेड़ा, आजाद सिंह मलिक, डॉ. दिलबाग खां, राकेश चेयरमैन गंगाना, राजा वाइस चेयरमैन मुंडलाना खंड, तरुण मलिक, ओमबीर दहिया आदि मौजूद रहे।