फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   81 handicapped people were given artificial limbs

Sonipat News: 81 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग दिए

Mon, 21 Jul 2025 01:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jul 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
81 handicapped people were given artificial limbs
फोटो :28: सोनीपत के गोहाना में दिव्यांग से बातचीत करते कैबिनेट मंत्री डॉ.अरविंद शर्मा। स्रोत सू - फोटो : सोशल साइट
गोहाना। गोहाना की पुरानी अनाज मंडी स्थित अग्रवाल सत्संग भवन में निशुल्क कृत्रिम अंग वितरण समारोह आयोजित किया गया। भारत विकास परिषद एवं लाला देवीचंद ग्रोवर निशुल्क कृत्रिम अंग निर्माणशाला, हिसार के सहयोग से प्रदेशभर से आए 81 दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग प्रदान किए गए।
विज्ञापन

िर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा मुख्यातिथि रहे। मंत्री डॉ. शर्मा ने इस कार्य की सराहना करते हुए अपने स्वैच्छिक कोष से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2014 में विकलांग शब्द की जगह ‘दिव्यांग’ शब्द का प्रयोग कर समाज की सोच को नई दिशा दी जो सम्मान और सशक्तीकरण की भावना का प्रतीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में दिव्यांगजनों की शिक्षा, खेल, स्टार्टअप और सामाजिक जीवन में भागीदारी को प्रोत्साहित करने वाली नीतियों की बदौलत देश में बड़ा सकारात्मक बदलाव आया है। पैरालंपिक में भारतीय दिव्यांग खिलाड़ियों की उपलब्धियों ने देश को गौरवान्वित किया है।
इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना, एसएमओ डॉ. संजय छिक्कारा, योगेश गोयल, ज्योति गोयल, संदीप बंसल, प्रमोद गुप्ता, बलराम कौशिक, सीमा जैन माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed