{"_id":"6a369e09e44bb49b1f01d33c","slug":"80-people-practiced-yoga-at-the-obesity-prevention-camp-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155749-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मोटापा निवारण शिविर में 80 साधकों ने किया योगाभ्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मोटापा निवारण शिविर में 80 साधकों ने किया योगाभ्यास
Sat, 20 Jun 2026 07:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 20 Jun 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के गन्नौर रेलवे पार्क में चल रहे मोटापा निवारण शिविर में योगाभ्यास करते साधक। स्र
संवाद न्यूज एजेंसी
गन्नौर। भारतीय योग संस्थान के तत्वावधान में रेलवे पार्क में चल रहे मोटापा रोग निवारण शिविर के चौथे दिन 80 साधकों ने योग व प्राणायाम का अभ्यास किया। जिला प्रधान मास्टर ओमप्रकाश प्रजापति ने बताया कि मंजू भूटानी, डॉ. प्रेम भार्गव, यशवीर धामा और रामचंद्र भौरिया ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया जबकि नवीन वशिष्ठ ने प्राणायाम की जानकारी दी।
प्राकृतिक चिकित्सा केंद्र पट्टी कल्याणा के डॉ. संदीप जैन ने मोटापे के कारणों पर प्रकाश डालते हुए नियमित योग अपनाने की सलाह दी। डाॅ. रूपाली जैन ने संतुलित खानपान, जंक फूड से दूर रखकर शुद्ध शाकाहारी भोजन और स्वस्थ दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया। मंत्री बीके सिंह ने नींबू पानी, केंद्र प्रमुख बलबीर सरोहा ने प्रसाद वितरित किया।