{"_id":"6529a066ef8bcb2fe7096b96","slug":"78-connections-disconnected-for-electricity-theft-rs-1596-lakh-fine-sonipat-news-c-197-1-snp1003-7674-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बिजली चोरी करने पर 78 कनेक्शन काटे, 15.96 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बिजली चोरी करने पर 78 कनेक्शन काटे, 15.96 लाख जुर्माना
Sat, 14 Oct 2023 01:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो 27. जटवाड़ा में बिजली चोरी पकड़ने के दौरान कनेक्शन काटते कर्मचारी। स्रोत: बिजली निगम
सोनीपत। कुंडी लगाकर बिजली चोरी करने वालों पर बिजली निगम की ओर से शिकंजा कसा गया। वीरवार रात 11 से शुक्रवार तड़के 4 बजे तक 32 टीमों ने छापामारी की। बिजली निगम की ओर से 78 कनेक्शन काटे गए और इस दौरान उपभोक्ताओं पर 15.96 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया गया।
जिले में बिजली चोरी रोकने के लिए अधीक्षण अभियंता ने सभी कार्यकारी अभियंता व उपमंडल अभियंता को निर्देश दिए हैं। रात के समय में लोग कुंडी डालकर बिजली चोरी करते है। ऐसे में रात के समय लोड बढ़ना शुरू हो जाता है और शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बिजली के अघोषित कट लगने शुरू हो जाते हैं। वीरवार रात 11 बजे अभियान के तहत बिजली अधिकारी व कर्मचारी क्षेत्र में उतरे। अधीक्षण अभियंता जीआर तंवर टीमों से हर तीन घंटे में जानकारी लेते रहें। शुक्रवार तड़के 4 बजे तक चली कार्रवाई में 78 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। इस दौरान कुंडी कनेक्शन के जरिये बिजली चोरी करने वालों के सबूत जुटाए गए। जल्द ही जुर्माना नहीं भरने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विजिलेंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
बिजली चोरी करने वालों को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वीरवार रात को हुई कार्रवाई के दौरान 78 जगहों पर बिजली चोरी पकड़ी गई। कनेक्शन काटने के साथ जुर्माना भी किया गया है।
विज्ञापन
गीतूराम तंवर, अधीक्षण अभियंता, बिजली निगम, सोनीपत