फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   शस्त्र निरोधक दस्ता के प्रभारी को फटकार, खरखौदा व सिविल लाइन एसएचओ को चेतावनी

शस्त्र निरोधक दस्ता के प्रभारी को फटकार, खरखौदा व सिविल लाइन एसएचओ को चेतावनी

Fri, 11 Jan 2019 12:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
शस्त्र निरोधक दस्ता के प्रभारी को फटकार, खरखौदा व सिविल लाइन एसएचओ को चेतावनी
शस्त्र निरोधक दस्ता प्रभारी को फटकार, खरखौदा-सिविल लाइन एसएचओ को चेतावनी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जिले में लगातार बढ़ते अपराध के चलते एसपी ने काम में कोताही बरतने वाले थाना व चौकी प्रभारियों की जमकर क्लास ली। पुलिस कप्तान प्रतीक्षा गोदारा ने बैठक में एक-एक थाना प्रभारी तथा स्पेशल बीट प्रभारियों का रिकार्ड जांचा। काम में कोताही मिलने पर उन्हें चेतावनी दी गई। बैठक में एसपी ने निर्देश दिए कि हाईवे के साथ पूरे शहर में गश्त बढ़ाई जाए ताकि अपराधी पुलिस के हाथ से बच ना पाएं।

वीरवार को एसपी प्रतीक्षा गोदारा ने अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में लगातार हो रहे अपराधों को लेकर एसपी ने थाना प्रभारियों की जमकर खिंचाई की। उन्होंने सबसे पहले शस्त्र निरोधक दस्ता के प्रभारी से पूछा कि दो माह में आपने क्या काम किया है। इस पर जवाब से संतुष्ट नहीं होते हुए एसपी ने चेताया कि कामकाज में सुधार करो। दो माह में इस विंग की रिपोर्ट शून्य है। वहीं, खरखौदा तथा सिविल लाइन थाना इलाके में लगातार बढ़ रहे अपराधों व गैंगवार को लेकर एसपी खासी नाराज दिखी। उन्होंने दोनों थाना प्रभारियों को काम में सुधार के निर्देश देते हुए कहा कि अपराधियों को तुरंत काबू किया जाए। उन्होंने हाईवे की वारदातों पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस की उपस्थिति कम होने का फायदा बदमाश उठा रहे हैं। इसलिए हाईवे के साथ शहरी इलाके में भी गश्त बढ़ाई जाए। लूट और झपटमारी की शिकायतों को तुरंत हल किया जाए, ताकि लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़े। उन्होंने कहा कि आपराधिक प्रवृति के लोगों पर निरंतर निगरानी की जाए कि वह कहां, क्या कर रहे हैं। उन्होंने गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए निगरानी बढ़ाने तथा चौकसी बरतने के निर्देश दिए हैं। ताकि किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना घटे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed