फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   यूपी के रेत खनन ठेकेदारों की दबंगई, यमुना में मशीनों से खनन कर गढ़ मिर्कपुर के खेतों में बनाया रास्ता

यूपी के रेत खनन ठेकेदारों की दबंगई, यमुना में मशीनों से खनन कर गढ़ मिर्कपुर के खेतों में बनाया रास्ता

Fri, 23 Nov 2018 01:51 AM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
यूपी के रेत खनन ठेकेदारों की दबंगई, यमुना में मशीनों से खनन कर गढ़ मिर्कपुर के खेतों में बनाया रास्ता

विज्ञापन
यूपी के रेत खनन ठेकेदारों ने यमुना में मशीनों से खनन कर गढ़ मिर्कपुर के खेतों में बनाया रास्ता
अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। यमुना में यूपी की ओर अभी पानी होने के कारण वहां के बागपत जिले के रेत खनन ठेकेदारों ने सोनीपत की ओर मशीनों से रेत खनन शुरू कर दिया है। जिससे यमुना में ज्यादा पानी आते ही उसकी धार सोनीपत की ओर आ जाएगी। इसके अलावा ठेकेदार ने रेत के ओवरलोड़ ट्रक निकालने के लिए गढ़ मिर्कपुर के खेतों से काफी लंबा अस्थाई रास्ता भी निकाल दिया। जिससे गढ़ मिर्कपुर में ट्रकों को निकालकर यूपी में ले जाया जा रहा है। इस तरह ही चार महीने पहले भी ट्रक निकालने को रास्ता बनाया गया था, जिसको लेकर काफी हंगामा होने पर डीसी ने उस रास्ते को खुदवाकर बंद कराया था। अब दोबारा से रास्ता बनाने पर लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया।
यमुना में यूपी की ओर अभी पानी है, जबकि हरियाणा की ओर यमुना सूखी हुई है। जिससे यूपी के बागपत जिले के रेत ठेकेदार ने मशीनों को यमुना में सोनीपत की ओर उतार दिया है। सोनीपत से सटाकर यमुना में मशीनों से खुलेआम खनन किया जा रहा है, जबकि यमुना में किनारों पर मशीनों से खनन करने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। वहां केवल मशीनों से खनन ही नहीं किया जा रहा है, बल्कि यूपी के खनन ठेकेदार ने गढ़ मिर्कपुर के खेतों में एक किलोमीटर लंबा अस्थाई कच्चा रास्ता भी बना दिया। जिसकी अनुमति भी प्रशासन से नहीं ली गई है और यमुना में खनन करने के बाद रेत के ओवरलोड ट्रकों को उस रास्ते से निकाला जा रहा है। वह रास्ता गढ़ मिर्कपुर चौकी के पास नेशनल हाईवे से मिला दिया गया है और रेत के ट्रकों को सोनीपत-मेरठ नेशनल हाईवे पर चढ़ाने के बाद यूपी में पहुंचा दिया जाता है। इस तरह मामले में कार्रवाई नहीं होने पर गढ़ मिर्कपुर के ग्रामीणों बीरसिंह, छतर, राजेंद्र, सोनू, संदीप आदि ने हंगामा किया। वहीं डीसी विनय सिंह ने मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई कराने की बात कही है।
विज्ञापन

--
अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाएं: डीसी
डीसी विनय सिंह ने कहा कि यमुना में चल रहे अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाई जाए। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश की तरफ से आने वाले ट्रकों को पूरी तरह से यमुना में प्रतिबंधित किया जाए। डीसी ने कहा कि यमुना में खनन के लिए जितने भी प्वाइंट निर्धारित किए गए हैं, इन सभी पर निर्धारित मानकों के अनुसार ही खनन का कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि इन सभी प्वाइंटों पर खनन कंपनियों को निर्देश दिए जाएं, कि वह निर्धारित रूटों का ही प्रयोग करें और गाड़ियों के आवागमन के लिए यमुना के तटबंध का प्रयोग न करें। उपायुक्त ने एडीसी, एसडीएम सोनीपत, एसडीएम गन्नौर को निर्देश दिए कि यमुना पर लगातार नजर रखी जाए और चेकिंग की जाए, जिससे अवैध खनन नहीं हो सके। डीएसपी व एसएचओ को भी निर्देश दिए कि वह यमुना पर लगातार पेट्रोलिंग रखें और खनन विभाग के अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि खनन के दौरान किसी भी तरह के नियमों का उल्लंघन नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed