फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   7 to 21 applications for admission in colleges, first merit list will be released on 26 September

कॉलेजों में एडमिशन के लिए 7 से 21 तक आवेदन, 26 सितंबर को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

Wed, 02 Sep 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
7 to 21 applications for admission in colleges, first merit list will be released on 26 September
सोनीपत। हरियाणा बोर्ड व सीबीएसई का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम आए हुए एक माह से ज्यादा होने के बाद भी कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू होने का विद्यार्थी इंतजार कर रहे थे। अब उच्चतर शिक्षा विभाग ने काफी इंतजार के बाद कॉलेजों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू करने का फैसला लिया है और उसका शेड्यूल जारी कर दिया गया है। एडमिशन के लिए 7 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे और यह आवेदन 21 सितंबर तक चलेंगे। जिसके बाद विद्यार्थियों के कागजों की जांच होगी और मेरिट लिस्ट जारी करके एडमिशन किए जाएंगे।
विज्ञापन

उच्चतर शिक्षा विभाग ने कॉलेजों में एडमिशन के लिए शेड्यूल जारी किया है। जिसके तहत 7 सितंबर से 21 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन की जाएंगे। इसके लिए कालेजों में सुविधा होगी तो साइबर कैफे के साथ ही खुद किसी भी जगह से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 22 सितंबर से 25 सितंबर तक कागजों की जांच होगी और मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी। जिसके बाद 26 सितंबर को पहली मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसके आधार पर 26 से 29 सितंबर तक फीस जमा करके एडमिशन हो सकेगा। इसके बाद दूसरे दौर के दाखिलों की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसके लिए 30 सितंबर को मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसके दाखिलों की प्रक्रिया 1 से 5 अक्टूबर तक फीस जमा करके पूरी की जा सकेगी। इस तरह केवल दो मेरिट लिस्ट जारी होगी। इसके बाद भी कालेजों में सीट बचती है और मेरिट में जगह नहीं बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए 6 अक्टूबर को ओपन काउंसिलिंग की जाएगी। इस तरह लगभग एक महीने से तक यह दाखिले की प्रक्रिया चलेगी।
विज्ञापन

--
मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी एक आवेदन में होगी इस्तेमाल
विद्यार्थी दाखिला के लिए केवल एक ही बार आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी भरनी होगी। आवेदन में जिस मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी को भरा जाएगा, उसे दूसरे आवेदन के लिए प्रयोग नहीं किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कालेज में 7 सितंबर से दाखिले के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और इसके लिए कोई भी ऑनलाइन आवेदन कर सकता है तो कालेज में तैयारी पूरी की गई है। कालेज में पहुंचकर कोई भी किसी तरह की जानकारी प्राप्त कर सकता है। लेकिन हर किसी को कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करना होगा, जिससे संक्रमण से सभी बचे रहे।
-सुमन दहिया, प्राचार्य राजकीय महिला कालेज सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed