फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   621 teachers underwent training in the first phase.

Sonipat News: पहले चरण में 621 शिक्षकों ने लिया प्रशिक्षण

Fri, 16 Oct 2026 03:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 16 Oct 2026 03:11 AM IST
विज्ञापन
621 teachers underwent training in the first phase.
फोटो: सोनीपत के एक स्कूल में एफएलएन ​शिविर के दौरान ​शिक्षकों संग डीपीसी व खंड ​शिक्षा अ​धिकारी - फोटो : Archive
सोनीपत। निपुण हरियाणा मिशन के तहत जिले में प्राथमिक शिक्षकों को प्रशिक्षित करने का अभियान जारी है। एफएलएन प्रशिक्षण शिविर के आठवें चरण के पहले चरण में 621 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। छह अक्तूबर से शुरू हुए शिविर में जिले के सातों खंडों में 15 बैच लगाए गए। दूसरे चरण में 622 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मौलिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित इन शिविरों का उद्देश्य प्राथमिक कक्षाओं में बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान को मजबूत करना है। आठवें चरण में बालवाटिका-3 से पांचवीं कक्षा तक के 1700 शिक्षकों और 52 एबीआरसी व बीआरपी को चार चरणों में प्रशिक्षण देने का लक्ष्य है।
विज्ञापन

जिला एफएलएन समन्वयक मनोज वर्मा के अनुसार पहले चरण में सोनीपत और राई खंड में 122-122 शिक्षकों ने प्रशिक्षण लिया। गन्नौर और गोहाना में 84-84, कथूरा में 40, खरखौदा में 89 और मुंडलाना में 80 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण में सोनीपत के 120, राई के 124, गन्नौर के 86, गोहाना के 85, कथूरा के 42, खरखौदा के 89 और मुंडलाना के 76 शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं। डीपीसी कृष्णा खत्री, बीईओ अनिल वर्मा, गन्नौर बीईओ सुरजीत सिंह ने प्रतिभागियों को प्रशंसा पत्र दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed